..................... Vicky Kaushal Uri Gets Very Few Shows In Bihar, Know the reason - Hindi Filmibeat

विकी कौशल की 'उरी' ब्लॉकबस्टर, लेकिन बिहार में नहीं मिले ज्यादा थियेटर- यहां जानें क्यों!

विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी देशभर में शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म अब तक 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। लेकिन बता दें, फिल्म अब तक बिहार के कई बड़े सेंटर्स में रिलीज नहीं की गई है। जी हां, बिहार में भागलपुर, पूर्णिया जैसे कई बड़े शहरों में फिल्म को थियेटर्स नहीं दिये गए हैं। इस वजह से वहां के प्रदर्शक भी काफी परेशान हैं।

इस बारे में बात करते हुए NEMPKA North Eastern Motion Picture Association Of Bihar) के प्रेसिडेंट नीरज सिंह ने कहा, यह पुरानी तकरार की वजह से हो रहा है। बिहार में फिल्म कई जगह रिलीज नहीं हुई है.. और जिन सेंटर्स में रिलीज हुई भी है, वहां काफी कम शोज मिले हैं। इसके पीछे वजह फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर्स हैं।

Uri

दरअसल, ये वही डिस्ट्रिब्यूटर्स हैं, जिनके पास आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान थी। जब फिल्म नहीं चली थी तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को हटाकर वहां प्रदर्शकों ने केदारनाथ को स्क्रीन दे दी थी। जिससे डिस्ट्रिब्यूटर्स नाराज हो गए थे। लिहाजा, अब उन्होंने उरी वहां रिलीज नहीं होने दी। जिससे प्रदर्शकों को नुकसान सहना पड़ रहा है।

सूत्रों की मानें तो प्रदर्शकों ने सोमवार से उरी को लेकर अपनी मांग और तेज कर दी थी क्योंकि फिल्म काफी पसंद की जा रही है। लेकिन डिस्ट्रिब्यटर्स कुछ फिजूल डिमांड सामने रख रहे हैं। उनकी मांग है कि यदि उरी बिहार के सिनेमाघरों में लगती है, तो अगले एक महीने तक उसके शोज रखने होंगे। मणिकर्णिका और ठाकरे की वजह उरी के शोज रहेंगे। जाहिर है प्रदर्शक इसके लिए राजी नहीं होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X