..................... शाहरुख खान के फैन निकले विकी कौशल, Pathaan फिल्म देखते ही कर डाला ऐसा पोस्ट! Vicky Kaushal turned out to be a fan of Shah Rukh Khan, posted this after watching the film Pathaan! - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान के फैन निकले विकी कौशल, Pathaan फिल्म देखते ही कर डाला ऐसा पोस्ट!

vicky kaushal, pathaan

सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान इस वक्त धमाका कर रही है और जितनी उम्मीद की जा रही थी उससे धमाकेदार बिजनेस कर रही है। ऐसे में उनके कुछ फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं जो कि खुद बॉलीवुड स्टार हैं। जी हां, इस लिस्ट में सबसे पहले नाम विकी कौशल का सामने आया है। उरी स्टार ने पठान फिल्म देखने के बाद एक पोस्ट किया है जो कि शाहरुख खान के लिए हैं। जी हां, शाहरुख खान के लिए ये हार्टफेल्ट नोट लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

विकी कौशल पठान देखकर आए थे और उन्होने काफी खास अंदाज में इसका रिव्यू किया है। विकी ने लिखा, "आप हम सभी को फिर से फिल्मों का हिस्सा बनने का सपना दिखाते हैं। धन्यवाद @iamsrk" इसके साथ विकी कौशल ने एक शाहरुख खान की एक तस्वीर साझा की है जोकि फिल्म पठान से है।

हालांकि विकी कौशल के इस पोस्ट के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। विकी कौशल ने जिस तरह से ये पोस्ट साझा किया है उससे साफ पता चल रहा है कि वो शाहरुख खान के काफी बड़े फैन हैं।

शाहरुख खान उन कलाकारों में से एक हैं जिनकी फिल्में सामने आकर धमाका कर देती हैं लेकिन कुछ समय से उनकी एक अच्छी फिल्म की तलाश थी। शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो का हिस्सा बने थे जो कि बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी।

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस फिल्म के अलावा जवान और डंकी को लेकर बिजी होने वाले हैं और काफी जल्दी इस फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने आएगी। शाहरुख खान ने तय कर लिया है कि अब धमाके काफी जोरदार होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X