कैटरीना के साथ डेटिंग, विकी कौशल का इजहार, कहा- प्यार अच्छा अहसास, झूठ नहीं बोलता !
कई दिनों से विकी कौशल और कैटरीना कैफ के डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों एक साथ कई बार दिखाई दिए हैं। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से किसी ने भी इस खबर को तय नहीं बताया है कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब पहली बार विकी कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ अपने रिश्ते पर ऐसा कुछ कहा जो कि साफ इशारा दे रहा है कि दोनों के बीच दोस्ती से अधिक वाला रिश्ता जरूर है।
इस बारे में खुलासा करते हुए विकी कौशल ने एक पोर्टल से बात की है। विकी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस बारे में किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। अपनी निजी जिंदगी को लेकर वह बुत खुले हुए हैं। वह इसके लिए झूठ नहीं बोल सकते हैं। वह आगे कहते हैं कि मुझे लगता है कि प्यार सबसे अच्छा एहसास है।

कोई खुद को प्यार का अनुभव करते हुए सबसे अच्छे दौर में पाता है। वह जो कुछ भी करता है, वह जोश और इरादों के साथ करता है। मुझे लगता है कि यह हकीकत में सुंदर एहसास है।
बता दें कि विकी कौशल ने इससे पहले ये भी कहा था कि उन्हें कैटरीना कैफ पर क्रश है। दोनों कई बार एक साथ इवेंट पर दिखाई दिए हैं। ऐसे में दोनों की नजदीकी की खबर हमेशा चर्चा में रहती है। साल 2019 की शुरुआत में विकी ने हरलीन सेठी के साथ ब्रेकअप किया। वहीं कैटरीना ने रणबीर कपूर के साथ अपना रिश्ता खत्म किया है।
फिलहाल, यहां देखिए खूबसूरत कैटरीना कैफ की बेहद बोल्ड तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications