विकी कौशल ने शुरू की तख्त की तैयारी, देखिए तस्वीरें
विकी कौशल, करण जौहर की तख्त में औरंगज़ेब का किरदार निभा रहे हैं और अब उन्होंने फिल्म के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में विकी कौशल की एक घोड़े के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं और माना जा रहा है कि ये औरंगज़ेब के उनके किरदार की तैयारी है।
फिल्म में विकी कौशल, रणवीर सिंह के भाई बने हैं। रणवीर सिंह फिल्म में दारा शिकोह की भूमिका में दिखाई देंगे और ये कहानी है दो भाईयों की शाहजहां के तख्त की लड़ाई की।

कुछ दिन पहले करण जौहर ने भी फिल्म की लोकेशन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें से एक ताजमहल के आगे थी। अब पूरी टीम यूरोप रवाना हो गई और वहां फिल्म के लिए लोकेशन ढूंढेगी।


Click it and Unblock the Notifications