..................... Vicky Kaushal starrer Uri First Poster Out, know release date - Hindi Filmibeat

First LOOK: विकी कौशल की अगली धमाकेदार फिल्म- उरी, 2019 की शुरुआत में धमाका

विकी कौशल, यमी गौतम स्टारर फिल्म उरी का पहला पोस्टर रिलीज किया जा चुका है। जबकि शनिवार को फिल्म का पहला टीजर आएगा। फिल्म 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। भारतीय फौजियों ने तकरीबन 11 दिनों तक सर्जिकल स्टाइक किया और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। अब इस कहानी को पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी उठाई है निर्देशक आदित्य धर ने।

शाहरुख हों या आमिर- 'सदी के महानायक' के सामने कोई नहीं टिकता

उरी 11 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में परेश रावल, मोहित रैना और कृति कुल्हारी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। रिलीज हुए पोस्टर में विकी कौशल सेना के जवानों को सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान लीड करते हुए दिख रहे हैं।

Uri

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए विकी कौशल एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि- जब फिल्म की स्क्रिप्ट मेरे पास आई तो मैं दंग रह गया। मुझे लगा कि ये ऐसी घटना है जिसे लोगों के सामने आना चाहिए। फिल्म की टीम के ऊपर यह जिम्मेदारी है कि हम इसे यही तरीके से दर्शकों के सामने लाएं।

आमिर खान की 1000 करोड़ी फिल्म- जोर शोर से तैयारी शुरु

साल 2016 में जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले में सेना के करीब 18 जवान शहीद हुए थे। इसके 11 दिनों के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया।

रॉनी स्क्रूवाला की इस फिल्म में इस हमले को दिखाया जाएगा। परेश रावल देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के रोल में नज़र आएंगे। यमी अंडर कवर एजेंट बनी हैं। वहीं, विकी कौशल पहली बार फुल एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। बता दें, इस फिल्म से आदित्य धर बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X