टीज़र अलर्ट: इस दशहरा रिलीज होगी विकी कौशल स्टारर 'सरदार उधम', अमेज़न प्राइम पर वर्ल्डवाइड प्रीमियर

यह एक महान स्वतंत्रता सेनानी की बहुप्रतीक्षित अनकही कहानी का ऑफिशियल टीज़र रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में सरदार उधम सिंह के किरदार में विकी कौशल नज़र आएंगे। शूजीत सरकार ने फिल्म का निर्देशन किया है जबकि किनो वर्क्स के साथ मिलकर राइजिंग सन फिल्म्स ने इस अमेज़न ओरिजिनल मूवी को प्रॉड्यूस किया है।

अमेज़न प्राइम वीडियो ने फिल्म 'सरदार उधम' का टीज़र लॉन्च कर दिया, जो कि काफी जबरदस्त है। रॉनी लाहिरी और शील कुमार इसके निर्माता हैं। फिल्म दशहरा के मौके पर, 16 अक्टूबर 2021 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

sardar udham teaser

टीज़र की शुरुआत नायक द्वारा एक दस्तावेज़ पर गौर करने के साथ होती है। पासपोर्ट के ढेर पर फोकस शिफ्ट होता है, सभी में अलग-अलग नाम नज़र आते हैं- उदय सिंह, फ्रैंक ब्राजील, शेर सिंह... और फिर उधम सिंह'। आखिरी में सरदार उधम सिंह का किरदार निभानेवाले विकी कौशल की तस्वीर को ज़ूम करते हुए, टीज़र वीडियो कई उपनामों वाले इस देशभक्त की रोचक और मनोरंजक कहानी के लिए टोन सेट करता है, जिसकी जिंदगी का एक ही मिशन है भारत के सबसे भीषण नरसंहार का बदला लेना।

महान भारतीय क्रांतिकारी, सरदार उधम सिंह की कहानी को बयां करते हुए, यह फिल्म ब्रिटिश साम्राज्य को हिला देनेवाली एक घटना (जलियांवाला बाग हत्याकांड, 1919) में अपने देशवासियों की मौत का प्रतिशोध लेने के लिए उनके असीम साहस को बयां करती है।

भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स इस अक्टूबर में केवल अमेज़न प्राइम वीडियो पर फिल्म सरदार उधम देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X