फिल्म हिट होते ही पति विक्की कौशल पर खूब प्यार लुटा रही हैं कैटरीना, तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने किया ये कमेंट

Vicky Kaushal Katrina Kaif

Vicky Kaushal Katrina Kaif Photo: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की सक्सेस का जबरदस्त अंदाज में स्वाद चखते दिखाई दे रहे हैं। वहीं फिल्म के डिट होने के बाद अब विक्की कौशल पत्नी कैटरीना कैफ के साथ घर पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

विक्की कौशल ने शेयर की कैटरीना संग तस्वीर

फिल्म प्रमोशन और टाइट शेड्यूल के बाद अब विक्की कौशल फ्री होते ही पत्नी कैटरीना के साथ सुकून भरे पल बिता रहे हैं। इस खास पलों की एक तस्वीर विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है।

बालकनी में करते दिखे रोमांस

सामने आई इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि विक्की और कैटरीना अपने सी फेसिंग घर की बालकनी में खड़े एक दूसरे को निहार रहे हैं और बेहद प्यारी सी स्माइल दे रहे हैं। विक्की ने अपनी इस खूबसूरत सी तस्वीर को शेयर करते हुए प्यार, घर और नजर वाला इमोजी बनाया है जिससे उनकी फीलिंग्स साफ पता चलती हैं।

तेजी से हो रही है वायरल

विक्की कैटरीना की इस तस्वीर पर फैंस दिल खोलकर लाइक और कमेंट की बसरात कर रहे हैं। घंटे भर में इस तस्वीर पर करीब 8 लाख लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही ये आकंड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है। वहीं कमेंट सेक्शन पर नजर डाले तो यहां भी जोड़ी इस जोड़ी और इसकी कैमिस्ट्री के खूब चर्चे कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने किया कमेंट

कमेंट सेक्शन में कैटरीना विक्की के दोस्त अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया और लिखा, 'गुरू कैटरीना जिंदाबाद'। बता दें कि विक्की और कैटरीना की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है और ये दोनों अक्सर एक दूसके के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

Read more about: katrina kaif vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X