अफेयर की खबरों के बीच विकी कौशल ने कैटरीना कैफ को इस तरह किया बर्थडे विश, कहा-जोश हाई रहे
अफेयर की चर्चा के बीच विकी कौशल ने कैटरीना कैफ को एक खास तस्वीर केसाथ जन्मदिन की बधाई दी है।कैटरीना कैफ अपना 37 वां जन्मदिन मना चुकी हैं। ढेर सारे केक के साथ कैटरीना कैफ ने अपना जन्मदिन मनाया।
लेकिन फैंस को इस बात का इंतजार था कि आखिकार कथित बॅायफ्रेंड विकी कौशल किस तरह कैटरीना कैफ को जन्मदिन की बधाई देते हैं। विकी कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक खास तस्वीर पोस्ट कर कैटरीना कैफ को जन्मदिन की बधाई दी। इस तस्वीर में कैटरीना मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ विकी कौशल ने लिखा है कि हैप्पी बर्थडे कैटरीना कैफ।

विकी कौशल ने कैटरीना कैफ के लिए अपने इंस्टाग्राम पर उरी द सर्जिकल स्ट्राइक का एक स्निपेट पोस्ट किया है। फिर उन्होंने लिखा है कि जोश हमेशा हाई रहे। जन्मदिन मुबारक हो।


Click it and Unblock the Notifications