मैं पूरे देश का चरसी बन चुका हूं, इसकी मुझे खबर ही नहीं, ड्रग्स पार्टी पर विकी कौशल का जवाब
कुछ समय पहले करण जौहर की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जहां पर करण जौहर द्वारा बनाए गए इस वीडियो पर हंगामा मच गया। करण जौहर के घर पर हुई इस पार्टी में शाहिद कपूर, रणबीर कपूर,अर्जुन कपूर,मलाइका अरोड़ा,दीपिका पादुकोण, वरुण धवन और विकी कौशल शामिल थे।
करण ने इस पार्टी का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो को देखने के बाद ये सवाल उठने लगा था कि क्या वहां मौजूद सभी स्टार्स ड्रग्स ले रहे हैं।

इस पर अब विकी कौशल ने अपनी नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया है। उरी फेम विकी के पास वीडियो में कोई सफेद रंग की चीज दिख रही है, जिसे ड्रग्स का सफेद पावडर बताया गया।


Click it and Unblock the Notifications