Vicky Kaushal- ऐसे हुई है विक्की कौशल की परवरिश? अभिनेता का चौकाने वाला खुलासा!

Vicky Kaushal on his Upbringing- विक्की कौशल अक्सर खबरों का हिस्सा रहते हैं और इस वक्त उन्होने अपने परिवार और परवरिश को लेकर बात की है। अभिनेता ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको भी जानना चाहिए। विकी कौशल ने अपने परिवार को लेकर खुलासा किया कि वो कैसे थे और किस तरह से विक्की बड़े हुए।
माता पिता को लेकर उनका कहना था कि उनको और उनके छोटे भाई सनी को हमेशा जमीन से जोड़े रखा। पिता हमेशा उनसे कहते थे कि जहां उन्हें सभी जरूरतें मुहैया कराई जाएंगी, वहीं विलासिता के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी और उन्हें अपने दम पर हासिल करना होगा।
सभी जानते हैं कि विकी कौशल एक ऐसे परिवार से आते हैं जो कि शुरु से ही फिल्मों से जुड़ा हुआ है। विक्की कौशल के पापा श्याम कौशल एक एक्शन डायरेक्टर हैं। हालांकि इन सबके बावजूद उनको उस तरह की परवरिश मिली है जोकि एक मिडिल क्लास लड़के को मिलती है।
विकी कौशल ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि जब वो अपना करियर शुरु कर रहे थे उस वक्त उनके पास एक कार हुआ करती थी। हालांकि इस कार को चलाने की इजाजत उनको नहीं थी। ये कार वो तभी इस्तेमाल करते थे जब उनको घर का कुछ काम करना होता था।
कहा ये गया था कि अगर चलाना है तो इसे आपको खुद कमाना होगा। फिलहाल विक्की कौशल काफी शानदार अभिनेता बन चुके हैं और खबरों का हिस्सा रहते हैँ। फिल्मों के अलावा वो अपनी पत्नी कैटरीना कैफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं और उनके साथ काफी खुश हैं।
अक्सर विक्की कौशल कैटरीना कैफ की तारीफ करते रहते हैं और देखा जाता है कि वो शर्माते हुए नजर आते है। फिलहाल वो लगातार अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बिजी हैं और फैंस उनका इंतजार कर रहे हैं। उरी के बाद विक्की कौशल हर घर का नाम बन गए थे और उनकी फिल्में सामने आकर छा जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications