'एक्टिंग से ज्यादा डायपर..' विकी कौशल ने बेटे को लेकर कह डाली ये बात, मुस्कुराने लगेंगे आप
Vicky Kaushal on his son: पहले विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने शादी का ऐलान करते हुए सभी को हैरानी में डाल दिया था। लेकिन इश वक्त कैटरीना और विकी की लाइफ पूरी तरह से बदल चुकी है और इसका कारण उनके घर में एक नन्ही सी जान का आगमन है।

हाल ही में कैटरीना कैफ ने बेटे को जन्म दिया है जिसके बाद से विकी कौशल और पूरा कौशल परिवार काफी खुश है। सभी बच्चे के साथ में बच्चे ही बने हुए है। अब विकी कौशल ने एक्टिंग और बच्चे को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि चर्चा में है। बता दें कि उनका कहना है कि बच्चे को छोड़कर जाने का उनका दिल नहीं करता है।
क्या बोले विक्की कौशल?
नए नए पापा बने विकी कौशल को अपने बेटे के साथ वक्त गुजारना काफी है। हाल ही में विकी कौशल को फिल्म छावा के लिए अवॉर्ड मिला तो स्पीच देते हुए उन्होने अपनी फीलिंग्स सबसे सामने साझा कीं। उनका कहना था, ''धन्यवाद, यह मेरे परिवार और मेरे नन्हे बच्चे के लिए है जो मेरे लिए आशीर्वाद बनकर आया है... ये पहली बार है जो मैं पिता बनने के बाद शहर छोड़कर आया हूँ, और यह बहुत कठिन था। लेकिन मैं जानता हूं वो जब बड़ा होगा और ये सब देखेगा तो उसको अपने पापा पर गर्व होगा।''
इसके अलावा विकी ने कहा कि, ''एक्टिंग से ज्यादा डायपर बदलने में माहिर हैं।'' बता दें कि विकी कौशल लगातार शानदार काम कर रहे है।
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ ब्रेक पर हैं और किसी तरह की फिल्मों का हिस्सा नहीं बन रही हैं। देखने वाली बात होगी कि टाइग्रेस कब तक फिल्मों में वापसी करेंगी। इतना तो तय है कि वो अभिनय करना नहीं बंद करने वाली हैं। विकी कौशल के साथ कैटरीना कैफ बेहद खुश हैं और उनको लेकर अक्सर तारीफें करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











