शुभ आरंभ - विकी कौशल ने शेयर की सेट से पहली तस्वीर, देखिए नया लुक
लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब स्टार्स धीरे धीरे अपने काम पर लौट रहे हैं और पूरी एहतियात के साथ शूटिंग शुरू कर चुके हैं। विकी कौशल भी अब सेट पर लौट चुके हैं और उन्होंने अपने नए लुक में सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। विकी कौशल इन तस्वीरों में क्लीन शेव नज़र आ रहे हैं। लेकिन इन तस्वीरों में ध्यान खींच रहा है उनका कैप्शन।
विकी कौशल ने तस्वीर के साथ कैप्शन डाला - शुभ आरंभ। अब वो ये केवल अपने काम के शुभ आरंभ के लिए लिख रहे थे या किसी नए प्रोजेक्ट के शुभ आरंभ के लिए फिलहाल ये किसी को नहीं पता।

गौरतलब है कि पिछले 8 महीनों में विकी सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैन्स से जुड़े रहे। वहीं उनका नाम कई बार कैटरीना कैफ के घर जाने के लिए अफवाहों में रहा। एक बार तो उनके पुलिस द्वारा पकड़े जाने की भी अफवाह उड़ी।
लेकिन अब केवल उनके काम की खबरें ही सुनाई देने वाली हैं क्योंकि विकी कौशल के पास फिलहाल काम ही काम है। लॉकडाउन के बाद विकी कौशल के पास एक, दो नहीं बल्कि चार पीरियड ड्रामा है। अब एक ही पीरियड ड्रामा बनाना कितना जटिल काम है। ऐसे में विकी चार चार पीरियड ड्रामा की शूटिंग के लिए वक्त कब और कैसे निकालेंगे ये देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications












