..................... Vicky Kaushal shared new look from his upcoming film Sardar Udham Singh! 'सरदाम उधम सिंह' से विकी कौशल का नया लुक आया सामने - Hindi Filmibeat

'सरदाम उधम सिंह' से विकी कौशल का नया लुक आया सामने, अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा धमाका!

विक्की कौशल ने अपनी आगामी अमेज़ॅन ओरिजिनल मूवी सरदार उधम से एक ऐसा लुक पोस्ट किया है जिसमें उनको पहचान पाना मुश्किल है। क्या आप जानते हैं कि सरदार उधम के कई उपनाम थे और उन्होंने अपने मिशन के दौरान अलग-अलग पहचान बनाई थी? यह लुक 1931 के समय से है, जब उधम सिंह प्रतिबंधित कागजात "ग़दर-ए-गंज" ("विद्रोह की आवाज") रखने के लिए जेल में थे। उन्हें रिहा कर दिया गया था लेकिन लगातार निगरानी में थे।

जल्द ही, वह यूरोप भाग गए और कभी भारत नहीं लौटे। और अब, सभी के निगाहें फिल्म से विक्की के अन्य लुक्स पर टिकी है। विकी कौशल ने जब भी किसी फिल्म में किरदार किया है उनकी काफी तारीफें की गईं हैं।

vicky kaushal, विकी कौशल

इस लुक को लेकर भी लोगों का कहना है कि वो काफी बड़ा धमाका करने के लिए आ रहे हैँ। वर्कफ्रंट पर विकी कौशल इसके अलावा मेघना गुलज़ार की सैम मानेक शॉ बायोपिक को लेकर भी काफी सुर्खियों में चल रहे हैं और काफी समय से फिल्म को लेकर चर्चा है।

इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म के लेखक हैं राज़ी फेम भवानी अईयर और बधाई हो फेम शांतनु श्रीवास्तव। जब विकी कौशल की इस फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया था तो काफी पसंद किया गया था।

फिलहाल हम बात कर रहे हैं सरदार उधम सिंह की और इसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। विकी कौशल की 'सरदार उधम' इस दशहरे 16 अक्टूबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X