विकी कौशल ने शेयर किया अपना 'क्वारंटाइन लुक'- फैंस ने कहा, 'एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे'- PICS
कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है, चाहे वो बॉलीवुड सितारा ही क्यों ना हो। कुछ ही दिनों पहले अभिनेता विकी कौशल ने अपने छोटे भाई और फिल्म अभिनेता सनी कौशल से बाल कटवाने के बाद अपना नया लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। विकी ने इस नए लुक की बहुत तारीफ हो रही है। कुछ फैंस ने उन्हें हॉट बताया है, तो कुछ ने क्यूट..तो कुछ ने लिखा कि- एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगे..
लॉकडाउन के दौरान विकी कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। कुछ ही दिनों पहले विकी ने सनी के साथ ऑमलेट बनाते हुए अपना मजेदार वीडियो शेयर किया था।

फिल्मों की बात करें तो इस साल की शुरुआत में विकी की फिल्म 'भूत' रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। अब फैंस को उनकी आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। कोई शक नहीं कि विकी एक दमदार अभिनेता हैं और अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई है।


Click it and Unblock the Notifications