अनिल कपूर से इंस्पायर होकर विकी कौशल ने किया ये काम, मजनू भाई की आई याद!

अभिनेता विकी कौशल इस समय कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैँ। इस समय उनकी एक तस्वीर सामने आई है जो कि तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि इस तस्वीर में विकी कौशल घोड़े के ऊपर खड़े हैं जो कि काफी फनी है। इसको देखकर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। विकी कौशल की मानें तो ये तस्वीर उन्होने अभिनेता अनिल कपूर से इंसपायर होकर क्लिक करवाई है।

गौरतलब है कि अनिल कपूर ने फिल्म वेलकम में एक पेंटिंग बनाई थी जो कि काफी मजेदार सीन था। विकी कौशल ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन लिखा है। उन्होने लिखा है कि.. 'थोड़ा सा ये पेंटिंग मजनू भाई से इंसपायर है।'

vicky kaushal, विकी कौशल

इस तस्वीर के साथ विकी कौशल ने अनिल कपूर को टैग किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो विकी कौशल काफी व्यस्त हैं और उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट में सरदार उधम, तख्त और सैम शामिल है।

ये सभी फिल्में 2020- 2021 में रिलीज होने वाली हैं। गौरतलब है कि उरी के बाद विकी कौशल बॉक्स ऑफिस स्टार बन चुके हैं। यही कारण है कि उनके आगे फिल्मों की लाइन लगी है।

अभिनेता विकी कौशल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मसान से की थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था लेकिन ज्यादा पॉपुलर नहीं हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X