''जो फिल्में अच्छी होती हैं वो बॉक्स ऑफिस पर भी कलेक्शन करती है''- विकी कौशल

साल 2018 कंटेंट फिल्मों के लिए बेहतरीन रहा। खास बात है कि विषय प्रधान फिल्मों को अब ना केवल तारीफें मिल रही हैं, बल्कि ऐसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस साल आई फिल्मों पर बात करते हुए टैलेंटेड एक्टर विकी कौशल ने कहा कि, यदि आपकी फिल्म अच्छी है तो वह बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कमाएगी। 2018 में हमने ये साफ देखा कि जिन फिल्मों के कंटेंट की तारीफ हुई, उन फिल्मों ने शानदार कमाई भी की। आज इससे फर्क नहीं पड़ता की स्टार कौन है और डाइरेक्टर कौन।

विकी कौशल ने आगे कहा, मैं खुद को लकी मानता हूं कि आज मैं उस मकाम पर पहुंच चुका हूं कि कुछ नया और अलग करने की चाहत रख सकता हूं। मेरा मानना है कि यदि फिल्म 100 करोड़ नहीं कमाती है तो इसका मतलब यह नहीं की फिल्म बुरी है।

Vicky Kaushal

बहरहाल, विकी ने अपनी हर फिल्म से फैंस को खुश किया है। 2019 में विकी आदित्य धर की फिल्म उरी में नजर आएंगे। फिल्म 2016 में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किये गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। भारतीय फौजियों ने तकरीबन 11 दिनों तक सर्जिकल स्टाइक किया और आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। उरी 11 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X