'Katrina Kaif से शादी करने के बाद जिंदगी में सुकून है, शांति है'- Vicky Kaushal

Recommended Video
Vicky Kaushal On Wedding With Katrina Kaif- अभिनेता विकी कौशल और कैटरीना कैफ की जब से शादी हुई है दोनों काफी चर्चा में रहते हैं और अक्सर दोनों से एक दूसरे को लेकर सवाल पूछा जाता है। कैटरीना और विकी दोनों ही एक दूसरे का नाम सुनकर काफी खुश हो जाते हैं मजेदार जवाब सामने आते हैं। इस वक्त विकी कौशल का एक बयान चर्चा में है जो कि उन्होने कैटरीना कैफ को लेकर दिया है। विकी कौशल ने खुलासा किया है कि किस तरह का बदलाव कैटरीना कैफ से शादी के बाद उनकी लाइफ में आया है।
दरअसल विकी कौशल से एक इवेंट के दौरान पूछा गया था कि शादी के बाद जिंदगी में क्या बदल गया है? इसपर रिएक्ट करते हुए उन्होने काफी मजेदार जवाब दिया है।
उन्होंने कहा, "इस जगह पर बदलाव शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता हूं, मैं यह नहीं कहूंगा कि यहां कुछ बदल गया है। मैं कहूंगा कि यह विकसित हो गया है। लाइफ बेहतर है, सुकून है, शांति है, यह अच्छा है।"

शानदार बयान दिया है
जी हां, विकी कौशल ने इतना शानदार बयान दिया है। उनका कहना है कि शादी के बाद वो काफी सुकून महसूस कर रहे हैं और कैटरीना के साथ काफी खुश हैं।

9 दिसंबर 2021 को शादी की थी
इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी और इस खबर ने सभी को चौंका कर दिया था।

काफी खुश हैं
इसका एक कारण ये भी था कि दोनों ने कभी जाहिर ही नहीं होने दिया था कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिलहाल दोनों साथ में काफी खुश हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर विकी कौशल इस वक्त गोविंदा नाम मेरा को लेकर चर्चा में है और लगातार इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं।

टाइगर 3 की शूटिंग कर रहीं हैं
कैटरीना कैफ की बात करें तो वो सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग कर रहीं हैं और अगले साल इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications