विकी कौशल और सारा अली खान की 300 करोड़ी फिल्म अश्वत्थामा के लिए बुरी खबर, इस वजह से डिब्बाबंद!
सारा अली खान और विकी कौशल स्टारर महाभारत के पौराणिक किरदार पर आधारित फिल्म अश्वत्थामा जब से अनाउंस हुई है तब से चर्चा में है। फिल्म को विकी कौशल के उरी डायरेक्टर आदित्य धर ही डायरेक्ट कर रहे हैं और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं रॉनी स्क्रूवाला। फिल्म के लिए विकी कौशल और सारा अली खान की ट्रेनिंग भी शुरू हो चुकी थी।
विकी कौशल ने प्रोस्थेटिक के ज़रिए फिल्म में अपने लुक पर भी काम शुरू कर दिया था और इसकी तस्वीर भी शेयर की थी। लेकिन अब खबर है कि ये फिल्म या तो पूरी तरह डिब्बाबंद हो चुकी है या फिर इसे 2022 तक टाला जा चुका है।

कारण दो हैं - पहला है फिल्म का बजट जो 300 करोड़ का है लेकिन माना जा रहा है कि इससे भी ऊपर जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म की शूटिंग अगस्त से यूरोप के कुछ देशों में शुरू होनी थी लेकिन टीम को अभी तक वीज़ा ही नहीं मिल पाए हैं, ऐसे में फिल्म लगातार पोस्टपोन होती जा रही है।

सुपरहीरो विकी कौशल
गौरतलब है कि अश्वत्थामा की कहानी आज भी बड़ी दिलचस्प है और लोगों को हैरान कर देती है। माना जा रहा था कि आदित्य का ये प्रोजेक्ट काफी बड़े स्तर पर बनेगा। फिल्म का बजट भी बड़ा होगा और इसे भव्य तरीके से ही बनाया जाएगा। यानि कि फिल्म आराम से 250 - 300 करोड़ की कमाई कर सकती है।फिल्म में विकी कौशल एक सुपरहीरो की भूमिका में दिखाई देंगे जो 5000 साल से ज़िंदा है।

नरो वा कुंजरो वा
अश्वत्थामा, महाभारत के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक हैं। वो द्रोणाचार्य के पुत्र हैं जिनकी मौत की खबर सुनकर द्रोणाचार्य ने महाभारत के युद्ध के बीच ही शस्त्र त्याग दिए थे। लेकिन उनके साथ छल किया गया था। दरअसल, युद्ध में अपनी स्थिति कमज़ोर देख श्रीकृष्ण ने पांडवों को कूटनीति का सहारा लेने के लिए कहा। ऐसे में युधिष्ठिर द्रोणाचार्य को ये बताने गए कि अश्वत्थामा मारा गया लेकिन नर नहीं कुंजर।

ब्रह्मास्त्र के कारण मिला शाप
द्रोणाचार्य को लगा कि उनके बेटे अश्वत्थामा की मृत्यु हो गई और वो शोक मनाने लगे। मौके का फायदा देख, पांडवों ने द्रोणाचार्य का वध कर दिया जिनको ऐसे हारा पाना नामुमकिन था। अपने पिता की मौत से अश्वत्थामा बौखला गया और उसने पांडवों पर ब्रह्मास्भत्र छोड़ा जिससे अभिमन्यु की विधवा की कोख में पल रहा बच्चा खत्म हो जाता। श्रीकृष्ण ने ब्रह्मास्त्र वापस लेने का आग्रह किया जो कि अश्वत्थामा को नहीं आता। गुस्से में श्रीकृष्ण ने अश्वत्थामा को शाप दिया कि वो 6000 सालों तक बेसहारा भटकता रहेगा और कोई भी उसे भोजन और पानी तक नहीं पूछेगा। इसके बाद से अश्वत्थामा की कहानी लोक कथाओं का हिस्सा हो गई।

आने वाली फिल्मों पर फोकस
अब चूंकि अश्वत्थामा डिब्बाबंद होने की कगार पर है, विकी कौशल अपनी आने वाली फिल्मों पर फोकस करेंगे जिनमें सैम बहादुर - सैम मानिकशॉ बायोपिक और सरदार ऊधम सिंह बायोपिक प्रमुख है। इसके अलावा विकी कौशल, कियारा आडवाणी के साथ मिस्टर लेले की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।

अफवाहों पर भी नज़र
अगर अफवाहों पर नज़र डालें तो विकी कौशल इन सभी भारी फिल्मों के बीच एक हल्की फुल्की रोमांटिक फिल्म की तलाश में हैं और ये तलाश पूरी हुई है रहना है तेरे दिल में रीमेक के साथ। इस फिल्म में विकी कौशल, कृति सैनन के साथ दिखाई दे सकते हैं।

अफवाहों से जुड़ी सारा अली खान
अफवाहों की बात करें तो सारा अली खान को भी लेकर काफी अफवाहें थीं कि उन्हें कार्तिक आर्यन स्टारर सत्यनारायण की कथा के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन अपने और कार्तिक के इतिहास को देखकर सारा ये फिल्म करतीं, इसके आसार कम ही थे। फिलहाल तो इस फिल्म के लिए कियारा आडवाणी फाईनल हो गई हैं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स
सारा अली खान, आनंद एल राय की अतरंगी रे की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। उनका नाम टाईगर श्रॉफ स्टारर बागी 4 से भी जुड़ रहा है। इसके अलावा, सारा अली खान, आनंद एल राय की अगली फिल्म नखरेवाली पर जल्दी ही काम शुरू करने वाली हैं।
गौरतलब है कि विकी कौशल मिस्टर लेले की शूटिंग के बाद अगस्त से ही अश्वत्थामा की शूटिंग शुरू करने वाले थे वहीं सारा अली खान सितंबर से फिल्म पर काम शुरू करने वाली थी। लेकिन फिलहाल तो फिल्म का काम पूरी तरह बंद किया जा चुका है और ये कब शुरू होगा, शुरू होगा भी या नहीं, किसी को नहीं पता।


Click it and Unblock the Notifications











