Sam Bahadur: विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख स्टारर सैम बहादुर की शूटिंग पूरी, जानें रिलीज डेट

vicky-kaushal-sanya-malhotra-fatima-sana-sheikh-starrer-sam-bahadur-shoot-finished-know-release-date

Sam Bahadur: साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक "सैम बहादुर" की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में एक्टर विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, वहीं उनकी रील वाइफ सिल्लू के रूप में सान्या मल्होत्रा हैं, जबकि फातिमा सना शेख पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती दिखेंगी।

हाल में इस फिल्म के फाइनल शेड्यूल की शूटिंग भी पुरी हो चुकी है। मेघना गुलजार निर्देशित ये फिल्म हाउस ऑफ आरएसवीपी मूवीज के प्रोडक्शन तले बनाई जा रही है। फर्स्ट लुक के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

विक्की कौशल ने हाल में अपनी फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म के रैपअप की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "आभार आभार और सिर्फ आभार ... एक असली लेजेंड के जीवन को पेश करने के लिए, इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए, इस टीम का हिस्सा बनने के लिए.. जिसने वास्तव में इसे अपना सब कुछ दिया। कितना कुछ मुझे पर्दे पर जीने को मिला, इतना कुछ सीखने को मिला... इतना कुछ आप सबके सामने लाने को है। मेघना, रॉनी, मेरे शानदार को-एक्टर्स, अविश्वसनीय टीम... मानेकशॉ परिवार को, भारतीय सेना को और खुद एफएम सैम एच.एफ.जे. मानेकशॉ को... धन्‍यवाद!
#SAMadly की शूटिंग रैप हुई !!! 1 दिसंबर 2023 को आप सभी से सिनेमाघरों में मिलते हैं।"

'सैमबहादुर' - भारत के सबसे जाबाज वॉर हीरो और पहले फील्ड मार्शल, सैम मानेकशॉ की कहानी है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं, वहीं रॉनी स्क्रूवाला (आरएसवीपी) इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म सैम मानेकशॉ के लगभग चार दशकों और पांच वॉर के आर्मी करियर पर आधारित है। वह फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी थे और 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ। यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X