..................... सलमान, शाहरुख और ऋतिक की स्टारडम पर ये क्या बोल गए विक्की कौशल? Vicky Kaushal said Shahrukh Khan, Salman Khan and Hrithik Roshan has real stardom - Hindi Filmibeat

सलमान, शाहरुख और ऋतिक की स्टारडम पर ये क्या बोल गए विक्की कौशल? फास्ट फूड की तरह है आज की...

vicky kaushal

Vicky Kaushal on Stardom- विक्की कौशल इस वक्त अपनी कई फिल्मों को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और आने वाले वक्त में भी वो लगातार धमाके करते नजर आने वाले हैं। हालांकि जब स्टारडम की बात होती है तो सलमान खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे सितारों का नाम आता है जो कि अपने पूरे करियर में छाए रहे हैं।

इस वक्त विक्की कौशल ने इनके स्टारडम को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल एक इंटरव्यू में अभिनेता से पूछा गया था कि, सफलता को देखते हुए वह स्टारडम के पीछे क्यों नहीं भाग रहे हैं। इसके बाद उन्होने ऐसा कहा जो कि आपको जानना चाहिए।

उन्होने ऋतिक रोशन का नाम लेते हुए कहा कि, कहो ना प्यार है में ऋतिक रोशन 'सही मायने में' स्टार थे। स्टारडम को लेकर विक्की ने कहा, "आज का ये हाल है कि कि कोई तभी तक स्टार है जब तक वह खबरों में है या सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। एक असली स्टार को शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक की तरह बड़ी उम्र वाला होना चाहिए।

पहले बॉलीवुड में दशकों की मेहनत के बाद स्टारडम मिलता था और वो शोहरत जिंदगी भर के लिए होती थी। आज, स्टारडम इंस्टेंट कॉफी की तरह आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। आप फ़ॉलोअर्स, फैंस, टिक और सत्यापन भी खरीद सकते हैं। आज का स्टारडम फास्ट फूड की तरह है। मैं अपने दर्शकों से मिले प्यार के लिए आभारी हूं, लेकिन मैं एक स्टार की तरह महसूस नहीं करता हूं।''

विक्की कौशल का ये बयान शानदार है और लोग इसको पूरी तरह से सही मान रहे हैँ। अक्सर देखा जाता है कि नए नए एक्टर कुछ ऐसा कह जाते जिससे उनके अंदर घमंड की बू आने लगती हैं। विक्की कौशल का ये बयान बताता है कि वो सच में बड़े स्टार बनने वाले हैं। वर्कफ्रंट पर वो कुछ फिल्मों में दिखने वाले हैं जो कि बन रही हैँ। इस साल के अंत तक वो कई धमाके कर सकते हैं।

Read more about: vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X