महाराष्ट्र में रिलीज हुई विकी कौशल की URI- 500 थिएटर्स में इस कारण दिखाई जाएगी बिल्कुल FREE
हाउज द जोश.. इस डायलॉग आते ही छा गया था। विकी कौशल फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने रिलीज होने के बाद से ही एक बड़ा धमाका कर दिया था और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के मौके पर महाराष्ट्र में फिर से रिलीज होगी। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो इससे भी ज्यादा शानदार है क्योंकि महाराष्ट्र में आज इस फिल्म की फ्री स्क्रीनिंग होगी।
जी इस बात को लेकर विकी कौशल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है। विकी कौशल ने इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद भी दिया है। बता दें कि ये फिल्म सिर्फ आज के लिए ही करीब 500 थिएटर्स में रिलीज हो रही है।

आदित्य धर के द्वारा निर्देशित इस फिल्म को एक सच्ची घटना पर बनाया गया था जो कि पाकिस्तान के द्वारा उरी हमले के बाद उनकी सीमा में घुसकर बदला लेने पर आधारित है। गौरतलब है कि इस फिल्म में विकी कौशल का अभिनय इतना शानदार था कि लोगों ने फिल्म को काफी ज्यादा सराहा था।


Click it and Unblock the Notifications











