डिब्बाबंद होने की अफवाहों के बीच शुरू होने जा रही है विकी कौशल की फिल्म अश्वत्थामा, सामंथा होंगी हीरोइन
हाल ही में खबरें थीं कि विकी कौशल की महत्त्वाकांक्षी फिल्म द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा, डिब्बाबंद हो चुकी है। इसके कारण कई बताए जा रहे थे। विकी कौशल ने भी कॉफी विद करण पर इस फिल्म के बंद होने का अफसोस जताया था। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म वापस ट्रैक पर लौट चुकी है और 2023 के मई - जून से फ्लोर पर जा रही है।
फिल्म की हीरोइन होंगी सामंथा रुथ प्रभु जो कि आयुष्मान खुराना के साथ दिनेश विजान की एक हॉरर कॉमेडी से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा, विकी कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर का दूसरा प्रोजेक्ट है।

कुछ समय पहले रिपोर्ट्स थीं कि कोरोना काल के बाद इतने बड़े बजट की फिल्म बनाना नामुमकिन हो रहा है। फिल्म में पहले विकी कौशल और सारा अली खान फाईनल हो चुके थे और दोनों ने फिल्म के लिए काफी ज़्यादा तैयारी कर ली थी। लेकिन फिर सारा अली खान ने ये फिल्म छोड़ दी थी।
इसके बाद खबरें थीं कि फिल्म के प्रोड्यूसर ने आदित्य धर के सामने शर्त रखी है कि अगर 250 - 300 करोड़ की इतनी बड़ी फिल्म बनानी है तो विकी कौशल से काम नहीं चलेगा। फिल्म का हीरो ऐसा स्टार होना चाहिए जो कि इतने बड़े बजट की फिल्म अपने कंधों पर खींच सके और विकी में वो ताकत नहीं दिख रही है।
कॉफी विद करण के काउच पर विकी कौशल ने उम्मीद जताई थी कि काश उनकी दोनों पौराणिक और ऐतिहासिक फिल्में - अश्वत्थामा और तख्त वापस शुरू हो जाएं और वो इन फिल्मों पर काम कर पाएं। लगता है करण जौहर के काउच ने विकी कौशल की दुआ कुबूल कर ली है!


Click it and Unblock the Notifications