बदल गई विकी कौशल की सरदार उधम सिंह की रिलीज डेट- अब इस तारीख को होगी रिलीज
विकी कौशल एक शानदार अभिनेता के रूप में सामने आए हैं और एक के बाद एक शानदार फिल्मों से उन्होनें लोगों का मनोरंजन किया है। हाल ही में उनकी फिल्म सरदार उधम सिंह को लेकर खबर आई थी कि फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव हो गया है। बता दें कि अब ये फिल्म 15 जनवरी 2021 को रिलीज होने वाली है। इससे फिल्म को एक बड़ा फायदा ये मिला है कि अब फिल्म सोलो रिलीज होगी।
अगर फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होती तो इसको जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते का सामना करना पड़ता। देश भर में कोरोनावायरस के चलत मचे कोहराम को देखते हुए इसके बदलाव का कारण माना जा रहा है।

उधम सिंह बात करें तो ये एक बायोपिक होगी जो कि सरदार उधम सिंह के जीवन पर आधारित है। ये फिल्म निश्चित ही देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होने वाली है। हाल ही में तरण आदर्श ने इस फिल्म की रिलीज डेट बदलने को लेकर ट्वीट किया था।
विकी कौशल की इस फिल्म को शूजित सरकार निर्देशित कर रहे हैं। गौरतलब है कि विकी कौशल कुछ समय पहले फिल्म भूत को लेकर सामने आए थे और फिल्म कुछ खास नहीं चल पाई।
बता दें कि भूत को एक पानी के जहाज में फिल्माया गया था। विकी कौशल एक बेहतरीन कलाकार है और निश्चित ही उनके फैंस इस फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











