विकी कौशल की अगली फिल्म सीधा आपके घर में होगी रिलीज़, ये रही सारी डीटेल्स

कोरोना काल में कई फिल्में जहां थिएटर में रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रही हैं वहीं कुछ फिल्मों ने अपने समय के साथ चलना बेहतर समझते हुए OTT प्लेटफॉर्म का रास्ता चुन लिया है। इस रास्ते जाने वाली अगली फिल्म है विकी कौशल की सरदार ऊधम सिंह। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी ये फिल्म सरदार ऊधम सिंह पर एक बायोपिक है।

माना जा रहा है कि अब ये फिल्म सीधा अमेज़ॉन प्राईम वीडियो पर अगस्त के महीने में रिलीज़ होगी। और फिल्म के स्वभाव को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि फिल्म 15 अगस्त को रिलीज़ की जा सकती है।

vicky-kaushal-s-sardar-udham-singh-skips-theatres-for-a-direct-ott-release

सरदार ऊधम सिंह एक स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने लंदन में जलियावाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर की हत्या की थी। अपने ट्रायल के दौरान उन्होंने अपना नाम राम मोहम्मद सिंह आज़ाद बताया था जो पंजाब के तीन मुख्य धर्म का सूचक था।

शूजित सरकार इस फिल्म पर कई सालों से काम कर रहे हैं और अब आखिरकार ये फिल्म दर्शकों के सामने होगी। गौरतलब है कि कोरोना काल में OTT पर रिलीज़ होने वाली पहली बड़ी फिल्म भी शूजित सरकार की गुलाबो सिताबो ही थी। वहीं विकी कौशल OTT पर Love Per Square Foot और इसके बाद करण जौहर की Lust Stories में दिख चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X