विकी कौशल ने मम्मी पापा के साथ शेयर की तस्वीर, फैन्स ने पूछा - बहू कैटरीना किधर है?
विकी कौशल की मां वीणा कौशल ने जहां 3 नवंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया वहीं विकी कौशल ने अपने माता पिता यानि कि वीणा कौशल और शाम कौशल की शादी की 35वीं सालगिरह का भी जश्न इसी दिन मनाया। इस मौके पर विकी कौशल ने अपने माता पिता के साथ एक प्यारी सी तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की।
जहां एक तरफ इंडस्ट्री के ढेरों लोग और विकी कौशल के दोस्तों ने इस तस्वीर पर शाम कौशल और वीणा कौशल को बधाई दी वहीं विकी कौशल के फैन्स को इंतज़ार रहा तो केवल इस तस्वीर के पूरी होने का।

विकी कौशल और कैटरीना कैफ के फैन्स ने इस तस्वीर पर पूछना शुरू किया कि कैटरीना बहू कहां हैं? वहीं कुछ ने इस बात की खुशी मनाई कि जल्दी ही कौशल परिवार 4 सदस्यों से बढ़कर पांच सदस्यों का हो जाएगा। माना जा रहा है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ, 7 - 10 दिसंबर के बीच जोधपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

अबू धाबी की कर रहे सैर
विकी कौशल कुछ दिन पहले अबू धाबी की सैर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि, फैन्स को इंतज़ार है तो बस उनके और कैटरीना कैफ के साथ की तस्वीरों का। विकी कौशल इस समय बॉलीवुड के सबसे व्यस्त एक्टर्स में से एक हैं और इसी व्यस्तता के बीच विकी कौशल ने कैटरीना कैफ से शादी करने का फैसला लिया है। विकी कौशल, अबू धाबी में एक एड शूट के लिए पहुंचे थे।

हो रही है भर भर कर तारीफ
इस बीच अमेज़ॉन प्राईम पर रिलीज़ हुई विकी कौशल की फिल्म सरदार ऊधम सिंह की ढेरों तारीफ हो रही है। माना जा रहा है कि इस फिल्म को भारत की ओर से ऑस्कर में भेजे जाने की भी कोशिश की गई लेकिन कुछ डायरेक्टर्स ने इसे ये कह कर रिजेक्ट कर दिया कि ये ब्रिटिश लोगों की तरफ बहुत ही ज़्यादा घृणा दिखाती है। इस मुद्दे पर जमकर बहस भी की गई।

विकी के पास फिल्मों की भरमार
गौरतलब है कि उरी के बाद विकी कौशल बॉक्स ऑफिस स्टार बन चुके हैं। उरी विकी कौशल की पहली हिट फिल्म थी। इस फिल्म के साथ विकी ने एक ही साथ 100 और 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। आने वाले समय में काफी बड़ी फिल्मों पर सट्टा लगा हुआ है। वहीं विकी कौशल के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है। विकी कौशल के पास एक तरफ जहां भारी भरकम प्रोजेक्ट्स हैं वहीं उनके पास हल्की फुल्की फिल्मों की भी लाईन लगी हुई है। विकी कौशल शशांक खेतान की फिल्म मिस्टर लेले में वरूण धवन को रिप्लेस कर चुके हैं। वहीं वो लक्ष्मण उतेकर की फिल्म में भी सारा अली खान के अपोज़िट दिखाई देंगे।

पोस्टपोन हो चुकी हैं फिल्में
घना गुलज़ार की सैम मानेक शॉ बायोपिक के भी हीरो हैं विकी कौशल। इसे रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म के लेखक हैं राज़ी फेम भवानी अईयर और बधाई हो फेम शांतनु श्रीवास्तव। फिल्म के पहले लुक में विकी कौशल हू ब हू सैम मैनिकशॉ जैसे ही लग रहे हैं। फिल्म का नाम होगा सैम बहादुर। विकी कौशल, करण जौहर की अगली फिल्म तख्त में औरंगज़ेब की भूमिका निभाने वाले थे। हालांकि ये फिल्म कब शुरू होगी, अब बनेगी भी या नहीं फिलहाल इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा, अश्वत्थामा भी पोस्टपोन हो चुकी है।

कैटरीना - सारा से जुड़ी अफवाहें
अफवाहें थीं कि जब कैटरीना कैफ, विकी कौशल के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही थीं उस समय विकी कौशल, अश्वत्थामा की शूटिंग की तैयारी कर रहे थे और कैटरीना ने इस बात से असहजता जताई थी कि विकी कौशल, सारा अली खान के साथ इंटिमेट सीन करें। हालांकि, तब इन सभी खबरों को अफवाहें बताकर इनका खंडन किया गया था। अभी भी विकी कौशल - कैटरीना कैफ की शादी की खबर की पुष्टि किसी ने नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications