विकी कौशल की मिस्टर लेले से आई बड़ी खबर, जल्द दोबारा शुरु होगी फिल्म की शूटिंग!
कोरोना काल की अनलॉक प्रक्रिया अब शुरु हो चुकी है और इस समय कई फिल्मों की शूटिंग्स दोबारा शुरु हो रहीं हैं। बता दें कि अब विकी कौशल की फिल्म मिस्टर लेले को लेकर खबर आ रही है जो कि चर्चा में है। पता चला है कि काफी जल्दी इस फिल्म की शूटिंग फिर से शुरु होने वाली है। इस फिल्म में विकी कौशल के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर वाली हैं। आ रहीं खबरों के मुताबिक फिल्ममेकर्स इसके लिए जरूरी तैयारियां कर रहे हैं और काफी जल्दी एक बड़े धमाके की उम्मीद है।
विकी कौश से पहले इस फिल्म में वरुण धवन नजर आने वाले थे और इसका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया था। हालांकि इसके बाद वो फिल्म छोड़कर चले गए।

बात करें विकी कौशल की तो एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों का हिस्सा वो बनेंगे। इसके अलावा वो अपनी फिल्म अश्वत्थामा को लेकर बिजी हैं। बॉलीवुड गलियारों से आ रही ख़बरों के मुताबिक फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' की शूटिंग सितंबर महीने से शुरू हो सकती है।
इस फ़िल्म के लिए लंबा शेड्यूल है। सितंबर से शुरू हो रही शूटिंग अगले साल जनवरी तक पूरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। खबरें तो ये भी हैं कि अश्वत्थामा साल 2023 में रिलीज हो सकती है।
विकी कौशल ने कई शानदार फिल्में की हैं जिनमें उरी द सर्जिकल स्ट्राइक भी शामिल है। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











