..................... Vicky Kaushal's Govinda Naam Mera film will not clash with Akshay Kumar's Prithviraj! धर्मा प्रोडक्शन का बड़ा फैसला? अक्षय कुमार की पृथ्वीराज से नहीं टकराएगी विकी कौशल की फिल्म! - Hindi Filmibeat

धर्मा प्रोडक्शन का बड़ा फैसला? अक्षय कुमार की पृथ्वीराज से नहीं टकराएगी विकी कौशल की फिल्म!

लगातार प्रोडक्शन हाउस अपनी अपनी फिल्मों का ऐलान धड़ल्ले से कर रहे हैं क्योंकि खबर है कि काफी जल्दी थिएटर्स पहले की तरह खुलना शुरु हो जाएंगे। बीते दिन सुपरस्टार अक्षय कुमार ने एक फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है जिसका नाम पृथ्वीराज है। खबर है कि अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म पृथ्वीराज 10 जून, 2022 को रिलीज होने वाली है। इस रिलीज डेट के ऐलान के साथ वाईआरएफ ने फिल्म के नए पोस्टर भी जारी किए हैं,

जिनमें संजय दत्त, सोनू सूद, मानुषी छिल्लर और अक्षय शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि धर्मा प्रोडक्शंस के वेंचर गोविंदा नाम मेरा की रिलीज के लिए 10 जून की उक्त तारीख की घोषणा पहले ही कर दी गई थी।

prithviraj, vicky kaushal, पृथ्वीराज, विकी कौशल

लेकिन अब एक खबर आ रही है कि इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। खबरें हैं कि दोनों प्रोडक्शन हाउस ने मिलकर ये फैसला किया है कि पृथ्वीराज से विकी कौशल की फिल्म क्लैश नहीं होगी।

धर्मा प्रोडक्शन और यशराज फिल्म्स

धर्मा प्रोडक्शन और यशराज फिल्म्स

धर्मा प्रोडक्शन और यशराज फिल्म्स के रिश्ते काफी अच्छे हैं इसी के चलके इन प्रोडक्शन हाउसेस ने मिलकर इतना बड़ा फैसला लिया है। हालांकि अभी तक किसी नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन चर्चा है कि आने वाले दिनों में इसकी घोषणा होने की उम्मीद है,

 नई तारीख के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है

नई तारीख के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है

जाहिर है, धर्म द फेम गेम के लॉन्च में व्यस्त है और नई तारीख के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। विकी कौशल की फिल्म गोविंदा नाम मेरा काफी समय से चर्चा में चल रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म रिलीज होकर काफी बड़ा धमाका करेगी।

पृथ्वीराज

पृथ्वीराज

पृथ्वीराज की बात करें अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, सोनू सूद और मानुषी छिल्लर नजर आने वाली हैँ। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म इतिहास को दोहराएगी और शानदार साबित होने वाली है।

किरदार नहीं निभाया

किरदार नहीं निभाया

अक्षय कुमार ने इसके पहले इस तरह का कोई किरदार नहीं निभाया है और इससे किरदार से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।

अतरंगी रे

अतरंगी रे

आखिरी बार अक्षय कुमार अतरंगी रे का हिस्सा बने थे जिसमें उनका छोटा सा रोल था। इस फिल्म में सारा अली खान और धनुष लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म काफी पसंद की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X