इस दिन रिलीज होगी विकी कौशल की फिल्म 'Govinda Naam Mera', करण जौहर ने किया ऐलान!

govinda naam mera

गोविंदा नाम मेरा" विकी कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही हैं। दर्शक फिल्म का धमाकेदार टीजर सामने आने के बाद से ही इसके रिलीज होने का इंताजर कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज़ डेट का करण जौहर ने ऐलान कर दिया हैं जिसे सुन सभी फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट आ जाएगी। यह फिल्म 16 दिसंबर को हॉटस्टार (DisneyHotstar) पर रिलीज़ किया जा रहा है।

आपको बता दें हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट भी सामने आया था कि फिल्म को अब दर्शक सिनेमाघरों में नहीं, अपने घर पर ही देख पाएंगे। दरअसल, फिल्म अब थिएटर में रिलीज न होकर जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली है।

इसकी जानकारी अभिनेता और करण जौहर ने अपने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर पोस्ट साझा कर दी है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया गया था जिसमें करण और विकी कौशल के साथ नजर आ रहे हैं।

दोनों मजेदार अंदाज में बातचीत कर रहे हैं, जिसमें करण, विकी को गोविंदा के बारे में बता रहे हैं। पहले विकी को गोविंदा नाम सुनते ही लगता है कि वह गोविंदा की बायोपिक करने जा रहे हैं, फिर करण कहते है कि बायोपिक कौन बनाता है। इसके बाद करण विकी को गोविंदा के बारे में जो भी बता रहे हैं विकी उसका अच्छा समझ रहे हैं, लेकिन निकलता सब उल्टा है।

बता दें कि हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' के बाद 'गोविंदा नाम मेरा' धर्मा प्रोडक्शन बैनर के तहत विकी- करण जौहर की दूसरी फिल्म है। वहीं, फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इसमें विकी के साथ भूमि और कियारा नजर आने वाली हैं। वहीं, इसके अलावा वह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में सारा अली खान और तृप्ति डिमरी के साथ भी दिखाई देंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X