#MeToo: विक्की कौशल के पिता शाम कौशल ने मुझे ज़बरदस्ती पॉर्न क्लिप दिखाई - असिस्टेंट डायरेक्टर

बॉलीवुड के यौन उत्पीड़न मामलों में आज नया मामला सामने आया है विक्की कौशल के पिता, मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल। शाम कौशल पर एक असिस्स्टेंट डायरेक्टर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुझे ज़बरदस्ती पॉर्न क्लिप दिखाई और फिर मुझे वोडका पिलाने की कोशिश करने लगे।

इस मामले पर अभी तक शाम कौशल या उनके परिवार की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नमीता प्रकाश नाम की एक महिला ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी पूरी आपबीती लिखकर शेयर की है और उनकी कहानी पढ़कर लोग थोड़ा चौंक चुके हैं। नमीता ने अपनी आपबीती लिखते हुए कहा कि उनके साथ शाम ने ये हरकत आउटडोर शूट पर की।

vicky-kaushal-s-father-action-director-sham-kaushal-accused-of-sexual-misconduct

हाल ही में शाम कौशल के बेटे विकी कौशल ने मी टू मूवमेंट पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा था कि ये बदलाव के तौर पर बहुत ही अच्छा समय है। विकी ने कहा कि इतनी सारी महिलाओं को बाहर आते देखना बहुत ही शानदार है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो एक दिन बाद ये बात बता रही हैं या 100 साल बाद। फर्क बस पड़ता है कि वो अपनी आपबीती बांट रही हैं।

विकी ने आगे कहा था कि अगर हम कुछ नहीं कर सकते तो कम से कम उनकी बात तो सुन सकते हैं। उन्हें ये यकीन दिला सकते हैं कि हम उनकी बात सुन रहे हैं और उस पर भरोसा करते हैं। अब वक्त आ चुका है कि हम इन चीज़ों के बारे में बात करें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X