विकी कौशल का सबसे बड़ा धमाका, 300 करोड़ के साथ जीतेंगे बॉक्स ऑफिस
विकी कौशल, महाभारत के एक और दिलचस्प किरदार अश्वत्थामा पर फिल्म कर रहे हैं जिसे डायरेक्ट करेंगे उनके उरी डायरेक्टर आदित्य धर। अब फिल्म को लेकर कुछ और डीटेल्स बाहर आई हैं। फिल्म अगले साल के मध्य तक फ्लोर पर जाएगी।
अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल के अंत या 2021 की शुरूआत में विकी कौशल की ये फिल्म रिलीज़ हो सकती है। फिल्म में वो अश्वत्थामा का किरदार निभाते दिखेंगे जो कि द्रोणाचार्य का पुत्र था और महाभारत बदलने का मुख्य किरदार।

गौरतलब है कि अश्वत्थामा की कहानी आज भी बड़ी दिलचस्प है और लोगों को हैरान कर देती है। माना जा रहा है कि आदित्य का ये प्रोजेक्ट काफी बड़े स्तर पर बनेगा। फिल्म का बजट भी बड़ा होगा और इसे भव्य तरीके से ही बनाया जाएगा। यानि कि फिल्म आराम से 250 - 300 करोड़ की कमाई कर सकती है।
फिल्म में विकी कौशल एक सुपरहीरो की भूमिका में दिखाई देंगे जो 5000 साल से ज़िंदा है। जानिए कौन था अश्वत्थामा और उसकी दिलचस्प कहानी


Click it and Unblock the Notifications











