विकी कौशल की अश्वत्थामा डिब्बाबंद होने के बाद 30 करोड़ के नुकसान में हैं प्रोड्यूसर!

अभिनेता विकी कौशल और सारा अली खान की फिल्म अश्वत्थामा को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं और कुछ समय पहले पता चला था कि फिल्म टलती जा रही है। इसके बाद एक रिपोर्ट सामने आई आदित्य धर की ये फिल्म अब डिब्बा बंद हो चुकी है। गौरतलब है कि फिल्म को लेकर अब एक खबर और सामने आ रही है। दरअसल इस फिल्म के डिब्बाबंद होने के बाद भी फिल्म को नुकसान उठाना पड़ा है।

पता चला है कि अश्वत्थामा के मेकर्स इस वक्त करीब 30 करोड़ रुपए के नुकसान पर हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने ये बात कही है और उनको 30 करोड़ का नुकसान हुआ है।

vicky kaushal, ashwatthama, विकी कौशल, अश्वत्थामा

अगर ये फिल्म बनती तो निश्चित ही सारा अली खान और विकी कौशल की सबसे बड़ी फिल्म होती। इस फिल्म के बजट को लेकर खबर आई थी कि इसका बजट करीब 300 करोड़ रुपए होने वाला था।

अगर बात करें तो अश्वत्थामा की तो ये महाभारत के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक हैं। वो द्रोणाचार्य के पुत्र हैं जिनकी मौत की खबर सुनकर द्रोणाचार्य ने महाभारत के युद्ध के बीच ही शस्त्र त्याग दिए थे।

उनके ऊपर ये फिल्म द इमोर्टल ऑफ अश्वत्थामा बन रही थी। जब इस फिल्म को लेकर खबरें आईं थीं तो फैंस काफी उत्सुक हो गए थे। फिलहाल विकी कौशल आने वाले समय में कुछ शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा सारा अली खान अक्षय कुमार के अतरंगी रे में नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X