विक्की कौशल ने ऐसी जगह ले जाकर सेलिब्रेट किया पत्नी कैटरीना का बर्थडे, रोमांटिक तस्वीरों ने काटा बवाल

Katrina Kaif

Katrina Kaif Celebrates Vicky Kaushal Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल छोटी छोटी खुशियां बंटने और सेलिब्रेशन का कोई मौका हाथ से फिसलने नहीं देते हैं। अब कैटरीना कैफ के बर्थडे के मौके पर विक्की ने प्राइवेट सरप्राइज पार्टी का आयोजन किया। इस खास मैके पर विक्की और कैटरीना एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते और एक दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए।

पत्नी कैटरीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है और अपनी मिसेज को बेहद रोमांटिक अंदाज में विश किया है। विक्की कैटरीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही नेटिजंस इस सेलिब्रेशन की और भी तस्वीरों की डिमांड कर रहे हैं।

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो कैटरीना कैफ के साथ समुद्र के किनारे कोजी हो रहे हैं। इस फोटो में दोनों बाहों में बाहें डालकर कैमरे के लिए पोज कर रहे हैं। एक तस्वीर में ये स्टार कपल एक-दूसरे की आंखों में देखकर स्माइल कर रहा है तो वहीं दूसरी में कैटरीना नीचे देखकर शर्मा रही हैं और विक्की भी खुलकर हंस रहे हैं। तस्वीरों में कैटरीना ने येलो कलर की ड्रेस पहनी है और विक्की लाइट ब्लू शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं।

इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए विक्की ने कैप्शन में लिखा - 'हर दिन आपके जादू में खोया हूं। हैप्पी बर्थडे मॉय लव।।।' अपने वेकेशन के इन रोमांटिक पलों को कैमरे में कदकर विक्की काफी खुश लग रहे हैं। वहीं अब एक्टर की पोस्ट पर उनके फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन के जरिए कैटरीना को बर्थडे की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ बहुत जल्द सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम रोल में होंगे, वहीं इसके अलावा एक्ट्रेस के पास विजय सेतुपति के साथ 'मैरी क्रिसमस' भी पाइपलाइन में हैं। वहीं विक्की बहुत जल्द 'सैम बहादुर' में दिखेंगे।

Read more about: katrina kaif vicky kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X