..................... विकी कौशल का खुलासा, 'पिता को सेट पर किया जाता था अपमानित Vicky Kaushal revealed, 'Father used to be humiliated on the sets, used to cry in front of me' - Hindi Filmibeat

Vicky Kaushal- विकी कौशल का खुलासा, 'पिता को सेट पर किया जाता था अपमानित, मेरे सामने रोते थे'

vicky kaushal, sham kaushal

विकी कौशल के पिता एक स्टंट मैन थे और उनको सेट पर कई बार अपमानित होना पड़ता था। ये अपमान उस लेवल का होता था कि शाम कौशल रोते हुए भी नजर आते थे। अब शानदार अभिनेता बन चुके विकी कौशल ने पिता के इस अपमान को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

विकी कौशल ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो कि बड़े पर्दे के पीछे की हकीकत को बताता है। विकी कौशल ने बताया कि पिता सिर्फ एक स्टंटमैन थे तो सेट पर अपमानित होने पर उनके पिता उन्ही के सामने रो पड़ते थे। यही नहीं उनके पिता मां के सामने भी रोते थे।

वह उनके पास आते थे और उनसे कहते थे, 'मैं आज तुम्हारी मां के लिए रोया।' विकी कौशल ने कई बातें बताई और कहा कि, "मेरी मां हमें यह भी बताती थीं कि जब तुम्हारे पिता सिर्फ एक स्टंटमैन थे, तब सेट पर सबके सामने उनके सीनियर्स ने उन्हें डांटा था, जिसके बाद वह रो पड़े थे।"

उन्होने हमसे इसलिए कुछ नहीं छुपाया क्योंकि वो चाहते थे कि हम सभी भावनात्मक रूप से मजबूत हो सकें। विकी कौशल का कहना है कि वो और उनके भाई सनी कौशल को पिता ने काफी मजबूती से बड़ा किया है। हर चीज की सीख दी है। विकी कौशल एक स्टंट मैन के बेटे हैं और इस वक्त इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है।

कई दमदार प्रोजेक्ट्स का वो हिस्सा बन चुके हैं और आने वाले समय में वो और भी ज्यादा काम करते दिखने वाले हैँ। मसान से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकी कौशल को उरी द सर्जिकल स्ट्राइक से एक अलग पहचान मिली थी और उनको इस वाले रोल में काफी पसंद किया गया था।

Read more about: vicky kaushal sham kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X