विकी कौशल ने आनंद एल राय से सोशल मीडिया पर मांगी फिल्म, अतरंगी रे डायरेक्टर ने तुरंत दे दिया जवाब

विकी कौशल आजकल सारा अली खान के साथ अपनी अगली फिल्म में व्यस्त हैं। इस दौरान, उन्होंने सारा अली खान की लेटेस्ट फिल्म अतरंगी रे देखी और इस फिल्म की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। विकी कौशल ने फिल्म की पूरी टीम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टैग करते हुए फिल्म की तारीफों के पुल बांधे।

विकी ने अपनी स्टोरी में लिखा - अतरंगी रे देखी, मज़ा आ गया। सारा तुमने इतना बढ़िया और कठिन रोल कितनी आसानी से निभा लिया है। धनुष आप जीनियस हैं। अक्षय कुमार आप तो गरदा उड़ा दिए। इसके साथ ही विकी कौशल ने आनंद एल राय से गुज़ारिश करते हुए लिखा - सर प्लीज़ मुझे भी अपनी फिल्म में कास्ट कर लीजिए।

vicky-kaushal-requests-anand-l-rai-to-cast-him-in-his-film-and-the-director-answers-see-conversation

आनंद एल राय ने बिना समय गंवाए विकी कौशल को जवाब देते हुए लिखा - धन्यवाद मेरे भाई। तू कास्ट नहीं होगा, तू जब भी होगा कहानी होगा। गौरतलब है कि विकी कौशल की पत्नी कैटरीना कैफ, आनंद एल राय के साथ ज़ीरो में काम कर चुकी हैं। वहीं विकी कौशल के भाई सनी कौशल, आनंद एल राय की अगली फिल्म नखरेवाली के हीरो हैं। इस फिल्म की हीरोइन हैं सारा अली खान।

लुका छिपी 2 की कर रहे हैं शूटिंग

लुका छिपी 2 की कर रहे हैं शूटिंग

विकी कौशल फिलहाल, सारा अली खान के साथ इंदौर में लक्ष्मण उतेकर की अनाम रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म को कार्तिक आर्यन - कृति सैनन स्टारर सुपरहिट फिल्म लुका छिपी के फ्रेंचाईज़ी के अगले पार्ट के तौर पर पेश किया जाएगा और इसे फिलहाल लुका छिपी पार्ट 2 कहा जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग, विकी और कैटरीना कैफ की शादी से पहले ही शुरू हो चुकी थी।

छोटी फिल्मों की ओर कर चुके हैं रूख

छोटी फिल्मों की ओर कर चुके हैं रूख

गौरतलब है कि उरी के बाद विकी कौशल बॉक्स ऑफिस स्टार बन चुके हैं। उरी विकी कौशल की पहली हिट फिल्म थी। इस फिल्म के साथ विकी ने एक ही साथ 100 और 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। आने वाले समय में काफी बड़ी फिल्मों पर सट्टा लगा हुआ है। वहीं विकी कौशल के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है। विकी कौशल के पास एक तरफ जहां भारी भरकम प्रोजेक्ट्स हैं वहीं उनके पास हल्की फुल्की फिल्मों की भी लाईन लगी हुई है। विकी कौशल शशांक खेतान की फिल्म मिस्टर लेले में वरूण धवन को रिप्लेस कर चुके हैं। इस फिल्म का नाम है गोविंदा नाम मेरा।

2021 के बेस्ट एक्टर

2021 के बेस्ट एक्टर

इस बीच अमेज़ॉन प्राईम पर रिलीज़ हुई विकी कौशल की फिल्म सरदार ऊधम सिंह की ढेरों तारीफ हो रही है। माना जा रहा है कि इस फिल्म को भारत की ओर से ऑस्कर में भेजे जाने की भी कोशिश की गई लेकिन कुछ डायरेक्टर्स ने इसे ये कह कर रिजेक्ट कर दिया कि ये ब्रिटिश लोगों की तरफ बहुत ही ज़्यादा घृणा दिखाती है। इस मुद्दे पर जमकर बहस भी की गई।

मिल रही है नए किरदारों के लिए टक्कर

मिल रही है नए किरदारों के लिए टक्कर

वहीं विकी कौशल को इस समय दो फिल्मों के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा से टक्कर लेनी पड़ी है। जहां रोहित शेट्टी नेटफ्लिक्स के लिए एक कॉप सीरीज़ बना रहे हैं जिसके लीड रोल के लिए विकी कौशल के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन अब इस सीरीज़ में सिद्धार्थ फाईनल हो चुके हैं। दूसरी तरफ सौरव गांगुली बायोपिक के लिए भी लव रंजन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और विकी कौशल के नाम पर विचार करना शुरू किया है। और रिपोर्ट्स की मानें तो इस रोल के लिए भी सिद्धार्थ के फाईनल होने की उम्मीद ज़्यादा है। सैम मानेक शॉ बायोपिक के लिए भी विकी कौशल को रणवीर सिंह से कड़ी टक्कर मिली थी।

छोड़ दी थी फिल्म

छोड़ दी थी फिल्म

जब 83 बनने की शुरूआत हुई थी तो उस समय, फिल्म के लिए विकी कौशल ने भी ऑडीशन दिया था। विकी कौशल ने फिल्म में मोहिंदर अमरनाथ के किरदार के लिए ऑडीशन दिया था। कबीर खान ने इस रोल के लिए विकी को फाईनल भी कर लिया था और वो विकी कौशल के साथ काम करने को काफी उत्साहित भी थे। लेकिन इसके बाद विकी कौशल की फिल्म राज़ी रिलीज़ हुई और विकी कौशल के काम को बहुत पसंद किया गया जिसके बाद विकी कौशल, रणवीर सिंह के साथ फिल्म में सेकंड लीड में नहीं नज़र आना चाहते थे। इसलिए विकी कौशल ने ये फिल्म छोड़ दी और ये रोल साक़िब सलीम के हिस्से आ गया।

कोरोना के कारण अटकी हुई हैं फिल्में

कोरोना के कारण अटकी हुई हैं फिल्में

मेघना गुलज़ार की सैम मानेक शॉ बायोपिक के भी हीरो हैं विकी कौशल। इसे रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्म के लेखक हैं राज़ी फेम भवानी अईयर और बधाई हो फेम शांतनु श्रीवास्तव। फिल्म के पहले लुक में विकी कौशल हू ब हू सैम मैनिकशॉ जैसे ही लग रहे हैं। फिल्म का नाम होगा सैम बहादुर। विकी कौशल, करण जौहर की अगली फिल्म तख्त में औरंगज़ेब की भूमिका निभाने वाले थे। हालांकि ये फिल्म कब शुरू होगी, अब बनेगी भी या नहीं फिलहाल इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा, अश्वत्थामा भी पोस्टपोन हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X