वरूण - जान्हवी को रिप्लेस कर विकी कौशल और कियारा आडवाणी मिस्टर लेले की नई जोड़ी

काफी समय से अनाउंस की गई फिल्म मिस्टर लेले की स्टारकास्ट आखिरकार फाईनल हो चुकी है। धर्मा प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में विकी कौशल और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में होंगे। ये फिल्म काफी समय से डिब्बाबंद थी लेकिन अब फिल्म का काम तेज़ी से शुरू हो चुका है।

गौरतलब है कि धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए ये फिल्म बना रहे थे शशांक खेतान और फिल्म के हीरो थे उनके चहेते वरूण धवन। वरूण के साथ फिल्म का पोस्टर भी रिलीज़ किया गया था और वादा किया गया था कि फिल्म 1 जनवरी 2021 को थियेटर में होगी। उस वक्त फिल्म की हीरोइन थीं कियारा आडवाणी।

vicky-kaushal-replaces-varun-dhawan-in-mr-lele-reunites-with-kiara-advani-after-lust-stories

फिर कियारा ने फिल्म छोड़ दी और नई हीरोइन की तलाश होने लगी। इसके बाद फिल्म ही बंद हो गई। अब विकी कौशल और कियारा आडवाणी एक बार फिर से फिल्म मेें दिखाई देंगे।

इस फिल्म से पहले, विकी कौशल और कियारा आडवाणी, करण जौहर की लस्ट स्टोरीज़ में दिखाई दे चुके हैं और दोनों की केमिस्ट्री की काफी तारीफ हुई थी।

डिब्बाबंद हो चुकी थी फिल्म

डिब्बाबंद हो चुकी थी फिल्म

माना जा रहा था कि फिल्म में जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर होंगी। वरूण और जान्हवी को एक साथ फिल्म में देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित भी थे। लेकिन फिर वरूण धवन ने भी फिल्म छोड़ दी।वरूण धवन के फिल्म छोड़ने के बाद, ये फिल्म डिब्बाबंद हो गई।

पहले ही एक प्रोजेक्ट

पहले ही एक प्रोजेक्ट

मिस्टर लेले से पहले, वरूण धवन और शशांक खेतान रणभूमि नाम की फिल्म पर काम कर रहे थे। लेकिन कलंक के फ्लॉप होने के बाद करण जौहर और वरूण धवन, दोनों को ही इस फिल्म में कमियां दिखाई देने लगीं। और दोनों ने ही इस फिल्म को रोक दिया।

योद्धा पर पहुंचे शशांक खेतान

योद्धा पर पहुंचे शशांक खेतान

इसके बाद शाहिद कपूर, शशांक खेतान के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए योद्धा नाम की फिल्म करने जा रहे थे। लेकिन फिर शाहिद ने फिल्म छोड़ दी और शशांक परेशान हो गए। फिर शशांक ने तय किया कि वो मिस्टर लेले पर ही वापस काम शुरू कर पहले उसे खत्म करेंगे।

विकी के पास पहुंची मिस्टर लेले

विकी के पास पहुंची मिस्टर लेले

इसके बाद शशांक खेतान ने विकी कौशल को मिस्टर लेले के लिए अप्रोच किया। विकी को भी फिल्म पसंद आई और विकी ने तुरंत हां कर दी। विकी कौशल भी इस समय बेहद वृहद फिल्में कर रहे हैं। ऐसे में छोटी सी हल्की - फुल्की फिल्म उन्हें पसंद आई।

बन गई विकी - कियारा की जोड़ी

बन गई विकी - कियारा की जोड़ी

विकी के फिल्म में आते ही फिल्म में कियारा आडवाणी की भी वापसी हो चुकी है। कियारा, भूल भुलैया 2 और जुग जुग जीयो की शूटिंग पूरी करने के बाद ही मिस्टर लेले की शूटिंग शुरू करेंगी।

धर्मा की चहेती कियारा

धर्मा की चहेती कियारा

गौरतलब है कि कियारा आडवाणी इस समय धर्मा प्रोडक्शन्स की चहेती बन चुकी हैं। सबसे पहले वो नज़र आई थीं करण जौहर की लस्ट स्टोरीज़ में। इसके बाद वो नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म गिल्टी में दिखाई दीं। और फिर उन्होंने दिलजीत दोसान्ज्ह के अपोज़िट गुड न्यूज़ की चुलबुली पंजाबी वाईफ बनकर फैन्स का दिल जीता।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाले प्रोजेक्ट्स

कियारा आडवाणी इस समय बॉलीवुड की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स की जुग जुग जीयो, अनीस बज़्मी की भूल भुलैया 2 के अलावा वो आशुतोष गोवारिकर की कुर्रम कुर्रम में भी दिखाई देंगी।

बेहद बड़े प्रोजेक्ट्स

बेहद बड़े प्रोजेक्ट्स

दूसरी तरफ विकी कौशल के पास भी बड़े स्तर के प्रोजेक्ट्स हैं जो अटके हुए हैं। करण जौहर की तख्त, आदित्य धर की अश्वत्थामा, मानुषि छिल्लर के साथ यशराज फिल्म, मेघना गुलज़ार की सैम मानेकशॉ बायोपिक और सरदार ऊधम सिंह बायोपिक।

जल्दी शुरू करेंगे शूटिंग

जल्दी शुरू करेंगे शूटिंग

कियारा आडवाणी और विकी कौशल जल्दी ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। फिल्म बहुत छोटी सी है और आसानी से बड़ी जल्दी शूट होगी।फिल्म मार्च में ही शुरू होगी और एक महीने में शूटिंग खत्म हो जाएगी।

बड़ी हो रही है धर्मा फैमिली

बड़ी हो रही है धर्मा फैमिली

गौरतलब है कि करण जौहर की धर्मा फैमिली काफी बड़ी हो चुकी है। इस समय धर्मा प्रोडक्शन्स के पास कई फिल्में लाइन में हैं जिनमें कार्तिक आर्यन - जान्हवी कपूर की दोस्ताना 2, वरूण धवन - नीतू कपूर - अनिल कपूर - कियारा आडवाणी की जुग जुग जीयो और सिद्धांत चतुर्वेदी - दीपिका पादुकोण - इशान खट्टर की शकुन बत्रा की फिल्म प्रमुख हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X