Katrina Kaif की प्रेग्नेंसी को लेकर ये क्या कह गए Vicky Kaushal, फैन्स भी बोले- अब बस गुड न्यूज का इंतजार है..

Vicky Kaushal react on Katrina Kaif's pregnancy: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपनी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बैड न्यूज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म के तीनों स्टार तृप्ति डिमरी, विक्की कौशल और एम्मी विर्क नजर आए। बता दें कि इस ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सितारों से कई सवाल किए गए, लेकिन उनमें से किसी एक ने कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंस को लेकर सवाल किया। जिसपर विक्की कौशल का रिएक्शन आया है।
कैटरीना की प्रेग्नेंसी पर विक्की ने दिया जवाब
बैड न्यूज के ट्रेलर लॉन्च पर एक पत्रकार ने विक्की से पूछा कि रियल वाली गुड न्यूज कब आ रही है ? इसपर विक्की कौशल मुस्कुराते हुए कहते हैं कि 'जब भी आएगी तो सबसे पहले मैं आप लोगों को बता दूंगा। अभी के लिए बैड न्यूज एंजॉय कर लो जो हम लेकर आ रहे हैं, लेकिन जब उसका टाइम आएगा तो आपको जरूर बताऊंगा।' बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कहा अब तो हमें रियल वाली गुड न्यूज का इंतजार है। तो वहीं दूसरे ने कहा अब बस जल्दी ही कैटरीना भी गुड न्यूज दे दें।
2021 में हुई थी शादी
बता दें कि कैटरीना और विक्की कौशल ने साल 2021 में शादी की थी। दोनों की शादी को तीन साल हो गए हैं। फैन्स तो अब दोनों की तरफ से गुड न्यूज आने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले महीने कटरीना और विक्की दोनों को लंदन में साथ देखा गया था जिसके बाद से अफवाह उड़ रही थी कि कैटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इसपर कपल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था। बात विक्की की फिल्म बैड न्यूज की करें तो यह फिल्म 19 जुलाई को रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











