उरी स्टार विकी कौशल पहुंचे 'तवांग'- 14 हजार फीट की उंचाई पर जवानों के साथ बिताएंगे कुछ दिन
अभिनेता विकी कौशल इस समय फिर से चर्चा में हैं और इसका कारण है उनका हाल ही में जवानों से मिलने बॉर्डर पर पहुंचना। विकी की एक तस्वीर इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिसमें वो सैनिकों के साथ नजर आ रहे है और वो तवांग में उनके साथ समय गुजारने के लिए गए हैं। दरअसल विकी कौशल आर्मी ऑफिसर्स और उनकी दिनचर्या को करीब से जानना चाहते हैं। विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी और लिखा कि..
'अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सीमा पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर जवान तैनात हैं और वो भी उनके साथ कुछ वक्त बिताने वाले हैं। गौरतलब है कि इस समय वो फिल्म सैम मानेक शॉ बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं।

अगर ऐसा माना जाए कि ये सब इसीलिए हो रहा है तो ये गलत नहीं होगा। अगर फिल्म उरी की बात करें तो ये साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। ये जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुए हमले पर आधारित थी।
जिसमें भारतीय सेना ने उरी हमले के 10 दिन बाद पाक सीमा में घुस कर आतंकवादियों को मारा था। विकी फिल्म में विहान नाम के आर्मी अफसर के रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने रिलीज के बाद काफी शानदार बिजनेस किया था।


Click it and Unblock the Notifications