स्वर्ण मंदिर पहुंचे विकी कौशल- सरदार उधम सिंह बायोपिक शुरु करने से पहले टेका मत्था

अभिनेता विकी कौशल इस समय करियर के सबसे शानदार पड़ाव पर हैं और उनको एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में मिल रही हैं। इस समय उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में नजर आ रहे हैं। दरअसल विकी कौशल अपने अगले प्रोजेक्ट सरदार उधम सिंह की बायोपिक की शूटिंग शुरु करने से पहले मत्था टेकने के लिए गुरुद्वारे जा पहुंचे थे। इस फिल्म में वो सरदार उधम सिंह की भूमिक निभाएंगे, सरदार उधम सिंह जनरल डायर को मारने और जलियावाला बाग कांड को लेकर जाने जाते हैं।

इस फिल्ंम के लिए विकी कौशल काफी ज्यादा तैरारी भी कर रहे हैं। इस फिल्म को शूजित सरकार निर्देशित कर रहे हैं जो कि काफी शानदार निर्देशक हैं। इस तस्वीर को खुद विकी कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हुए लिखा है कि..

vicky kaushal, विकी कौशल

बाबा जी अपनी करम रखना, मैं सरदार उधम सिंह शुरु होने जा रही है। विकी कौशल की तस्वीर काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। खबर है कि फिल्म की शूटिंग यूके, रूस, यूरोप और नॉर्थ इंडिया में होनी है और फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज की जाएगी।

इसका मतलब ये है कि फिल्म की रिलीज को लेकर अभी करीब 1 साल का लंबा इंतजार विकी कौशल के फैंस को करना पड़ेगा। इसके अलावा विकी कौशल सैम मानेक शॉ बायोपिक को लेकर भी बिजी चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X