विकी कौशल ने बांधे पत्नी कैटरीना कैफ की तारीफों के पुल, बोले 'पहले हेमा मालिनी..'

विकी कौशल ने जब से कैटरीना कैफ से शादी की है तब से वो लगातार चर्चा में हैं और आए दिन वो अपनी पत्नी को लेकर किसी ना किसी तरह का बयान देते रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होने कैटरीना कैफ की तारीफ करते हुए कुछ ऐसा कह डाला है जो कि चर्चा में है। इस मौके पर उन्होने हेमा मालिनी से कैटरीना कैफ की तुलना की है। विकी कौशल का कहना था कि पहले जिस तरह से हेमा मालिनी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बॉलीवुड के रिप्रजेंट करतीं थीं अब कैटरीना कैफ ऐसा कर रहीं हैं।
उनको ग्लोबली जाना जाता है कि वो बॉलीवुड की एक्ट्रेस हैं। इसके बाद विकी कौशल का ये बयान खबरों में है। इस दौरान अभिनेता नवभारत टाइम्स से बात कर रहे थे। उन्होने खुले शब्दों में कहा, "मैं हमेशा कहता हूं कि इंडस्ट्री कुछ चेहरों से जाना जाती है।
अपने काम से कैटरीना भी अमिताभ बच्चन के साथ उन चेहरों में से एक बन गई हैं। जो अंतर्राष्ट्रीय मंच पर इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करते हैं। हेमा मालिनी इन चेहरों में से एक हुआ करती थीं।'' विकी कौशल के इस बयान पर लोग सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।
कैटरीना कैफ भी अक्सर अपनी पति विकी कौशल के साथ नजर आती रहती हैं और कई बार इन दोनों की तस्वीरों को ढेर सारा प्यार मिलता है। वर्कफ्रंट पर कैटरीना कैफ इस समय फिल्म टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और एक बार फिर से सलमान खान के साथ धमाका करने वाली हैं।
बात करें अभिनेता विकी कौशल की तो वो आने वाले साल में कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने वाले हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वो दमदार फिल्मों के साथ धमाका करने आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications