..................... Vicky kaushal post an throwback picture with Shahrukh khan - Hindi Filmibeat

विकी कौशल ने शाहरुख खान के साथ पोस्ट की बचपन की तस्वीर- लिख डाली इतनी बड़ी बात

हाउज द जोश... इस संवाद को सुनकर आपको जिस एक्टर का नाम याद आएगा..उनका नाम विकी कौशल है। विकी कौशल काफी समय में ही अपने दमदार अभिनय के कारण लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस समय विकी कौशल और शाहरुख खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि काफी पुरानी है। इस तस्वीर को खुद ही विकी कौशल ने पोस्ट किया है। विकी कौशल के बचपन की तस्वीर में शाहरुख खान अशोका के गेटअप में हैं जिससे पता लगाया जा सकता है कि ये फोटो..फिल्म अशोका के समय की है।

विकी कौशल ने इस तस्वीर के साथ एक और फोटो चस्पा की है जिसमें वो जवान हैं और शाहरुख खान के साथ खड़े हैं। विकी कौशल ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है.. 'सपना पूरा हो गया'।

vicky kaushal, shahrukh khan, विकी कौशल, शाहरुख खान

बता दें कि ये तस्वीर सामने आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है और इसका मतलब ये भी है कि वो शाहरुख खान के काफी बड़े फैन भी हैँ। फिल्म मसान से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकी कौशल आज लाखों दिलों पर राज करते हैं।

फिल्म उरी की सफलता के बाद से तो उनको हर कोई पसंद करने लगा है। गौरतलब है कि फिल्म में उनके दमदार अभिनय ने लोगों का दिल जीत लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X