विकी कौशल ने पोस्ट कर दी धांसू तस्वीर, आधी रात को जिम में पसीना बहाते नजर आए अभिनेता!
अभिनेता विकी कौशल इस वक्त अपने आने वाले कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं और शरीर पर मेहनत कर रहे हैं। उन्होने हाल ही में एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो हाथो में डंबल लिए हुए नजर आ रहे हैँ। इसके अलावा उन्होने ये भी बताया कि वो किस वक्त वर्काउट कर रहे हैँ। दरअसल विकी कौशल ने सोशल मीडिया पर हाल में एक तस्वीर पोस्ट की थी। ये तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होने लिखा... मिडनाइट ड्रिल।
विकी कौशल ने इस कैप्शन के साथ एक एंग्री इमोजी भी पोस्ट की है। इस तस्वीर में वो काफी खतरनाक लग रहे हैं और शानदार बॉडी नजर आ रही है। विकी कौशल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हैं और इस तरह से फिटनेस गोल्स भी देते हैं।

वर्कफ्रंट पर विकी कौशल इस वक्त मेघना गुलजार की फिल्म को लेकर काफी बिजी हैँ। हम बात कर रहे हैं सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारिक फिल्म की जिसको लेकर काफी वक्त से चर्चा है।
इसके अलावा द इमोर्टल ऑफ अश्वत्थामा को लेकर भी कुछ क्लियर नहीं हो पा रहा है और इस फिल्म में वो सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। इतना तो तय है कि विकी कौशल आने वाले समय में कई शानदार फिल्मों के साथ नजर आने वाले हैं।
इसके अलावा वो अपनी लवलाइफ को लेकर कैटरीना कैफ के साथ चर्चा में हैं। हाल ही में सगाई की खबरें आईं थीं जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि कुछ समय पहले विकी कौशल के पिता श्याम कौशल ने इस बात का खुलासा किया था कि ये सारी बाते सिवाय अफवाह के और कुछ नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications