ALERT: इस स्टार को सुपरस्टार बना पाएगी ये धमाकेदार फिल्म?
विक्की कौशल इस समय बेहतरीन फेज़ में चल रहे हैं। एक तरफ वो मेघना गुलज़ार की राज़ी शूट कर रहे हैं, आलिया भट्ट के साथ। वहीं दूसरी तरफ, वो रॉनी स्क्रूवाला की अगली फिल्म में दिखाई देंगे जो उड़ी हमले पर बन रही है।
दिलचस्प ये है कि दोनों ही फिल्में भारत - कश्मीर - पाकिस्तान मुद्दों के इर्द गिर्द ही घूमेंगे। वैसे भी विक्की कौशल ने मसान से डेब्यू के साथ ही अपनी अलग फैन फॉलोइंग बना ली है।

राज़ी में विक्की कौशल एक पाकिस्तानी जासूस की भूमिका में हैं जो एक कश्मीरी लड़की से शादी कर लेता है। वहीं उड़ी हमले पर बन रही इस फिल्म का नाम भी उड़ी है।
रॉनी स्क्रूवाला की मानें तो सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में लोगों को बताना शानदार होगा और ये भारत के वीर सिपाहियों की छिपी हुई कहानी है जिसे बताया जाना चाहिए।
विक्की कौशल फिल्म में कमांडर की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म इस अगले साल फ्लोर पर चली जाएगी और इसे यूटीवी प्रोड्यूस करेगा।


Click it and Unblock the Notifications











