कई रिकॉर्ड तोड़े- दो महीनों से थिएटर्स में छाई है URI- विकी कौशल ने देश को ऐसे बोला THANKS
विकी कौशल स्टारर फिल्म उरी ने सिनेमाघरों में 2 महीने का समय पूरा कर लिए हैं और अभी भी थिएटर्स में जमी हुई है। फिल्म के दो महीने पूरे होने पर विकी कौशल ने देश के नाम एक पोस्ट किया है और अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए इस फिल्म को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा है। फिल्म ने अब तक 240 करोड़ से भी ऊपर की कमाई कर ली है और सिंबा को काफी पीछे छोड़ दिया है। उरी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं और फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।
कम बजट में बनी इस फिल्म ने ऐसा कारनामा करके दिखाया कि ये फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर बन गई है। फिल्म में विकी कौशल के अलावा यामी गौतम और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











