धमाकेदार रीमेक से बाहर हुए विकी कौशल, अक्षय कुमार को किया था रिप्लेस
विकी कौशल आजकल डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन चुके हैं और हाल ही में विकी कौशल ने वीरम रीमेक साईन की थी। इस फिल्म का नाम था लैंड ऑफ लुंगी जिसे पहले अक्षय कुमार कर रहे थे लेकिन फिर अक्षय कुमार को इस फिल्म में रिप्लेस किया था विकी कौशल ने। अब खबर है कि विकी कौशल ने भी इस प्रोजेक्ट से पल्ला झाड़ लिया है।
अक्षय कुमार फिल्म को अपने टाईट शेड्यूल की वजह से नहीं कर पाए थे। और अब वही हालत विकी कौशल की हो चुकी है। विकी कौशल के पास भी फिलहाल डेट्स ही नहीं है और उनके पास प्रोजेक्ट्स की भरमार हो चुकी है। ऐसे में विकी को बेस्ट प्रोजेक्ट चुनने थे।
विकी कौशल फिलहाल उधम सिंह बायोपिक पर भी काम करना शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा उनकी हॉरर कॉमेडी भूत तीन पार्ट की फिल्म जिसका पहला पार्ट शूट होना शुरू हो चुका है। इसकी शूटिंग के समय विकी कौशल घायल भी हो चुके थे।


Click it and Unblock the Notifications