2020 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, सारे अवार्ड्स BOOKED, होगा 400 करोड़ का धमाका
विक्की कौशल का समय आ चुका है। वैसे तो समय उनका तभी आ चुका था जब उन्होंने नीरज घेवान की मसान के साथ अपना डेब्यू किया था। फिर वो अनुराग कश्यप की रमन राघव में दिखे। आलिया भट्ट के साथ मेघना गुलज़ार की राज़ी में उन्होंने सबका दिल जीता और फिर दिखे करण जौहर की लस्ट स्टोरीज़ में।
अब विक्की कौशल एक तरफ, अनुराग कश्यप की मनमर्ज़ियां की रिलीज़ की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म तख्त की शूट की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए विक्की कौशल ने कहा कि ये मेरा अब तक का सबसे डार्क किरदार है। बस तब से फिल्म के बारे में सारे कयास लगना बंद हो चुके हैं।

दरअसल, करण जौहर की तख्त, मुग़ल काल में शाहजहां के बाद, गद्दी की लड़ाई की कहानी है। एक तरफ शाहजहां का समझदार बेटा दारा शिकोह और दूसरी तरफ शाहजहां का बेटा औरंगज़ेब जिसे इतिहास का सबसे क्रूर शासक बताया गया। दोनों के बीच शाहजहां के तख्त को लेकर घमासान युद्ध छिड़ा था।
[बॉलीवुड की बेस्ट पीरियड फिल्मों की लिस्ट]
इसके बाद दर्शक ये कयास लगाने लगे थे कि फिल्म में औरंगज़ेब कौन और दारा शिकोह कौन। अब विक्की कौशल ने लगभग हिंट दे ही दिया है कि फिल्म में वो औरंगज़ेब के किरदार में दिखाई देंगे। अब इतिहास के पन्नों की मानें तो औरंगज़ेब इस तख्त की लड़ाई में जीतता है और मुग़ल काल का सबसे क्रूर शासक कहा जाता है।
वहीं दारा शिकोह ने भले ही इस युद्ध को जीतने की कोशिश की हो लेकिन वो हमेशा से दीन को अपना चुके इंसान थे और लगभग शुरू से ही सबको इल्म था कि तख्त तो औरंगज़ेब की ही है।
[इस धमाकेदार प्रोजेक्ट से सलमान OUT, रणवीर In]
अब ज़ाहिर सी बात है कि औरंगज़ेब इस कहानी का सबसे अहम किरदार है। जो कि फिलहाल की खबरों के हिसाब से विक्की कौशल का है। ऐसे में अगर 2020 में हम दिल दे चुके सनम की तरह, दोनों ही लीड एक्टर बेस्ट एक्टर अवार्ड की दावेदारी पर हक जताते हैं तो भी ये अवार्ड विक्की कौशल के झटकने की उम्मीद पूरी रहेगी।
फिल्म में विक्की कौशल और रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, करीना कपूर और अनिल कपूर दिखाई देंगे। आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन मल्टीस्टारर फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications

