विक्की कौशल- कैटरीना कैफ पर फैमिली डाल रही है 'गुड न्यूज' देने का दबाव! पहली बार एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

By Filmibeat Desk
vicky-kaushal-opens-up-about-planning-for-a-baby-with-katrina-kaif-says-this-about-his-family

Vicky Kaushal- Katrina Kaif: कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर आए दिन अफवाहें उड़ते रहती हैं। जबसे कैटरीना और विक्की कौशल की शादी हुई है, एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर समय समय पर अटकलें लगाई जाती रही हैं। ऐसे मे अब विक्की कौशल ने फैमिली प्लानिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

विक्की और कैटरीना ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया और फिर दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंध गए। हाल ही में एक्टर ने पत्नी कैटरीना के साथ परिवार शुरू करने के बारे में बात की है, और बताया कि क्या उन्हें बच्चे के लिए अपने-अपने परिवारों से किसी दबाव का सामना करना पड़ता है।

क्या परिवार डाल रहा है दबाव?

रेडियो सिटी से बात करते हुए विक्की ने कहा कि दोनों का परिवार बहुत अच्छा है और वे उन पर बिल्कुल भी दबाव नहीं डालते हैं। एक्टर ने कहा, "कोई भी नहीं डाल रहा दवाब। वैसे बड़े मस्त लोग हैं।"

इंटरव्यू के दौरान विक्की ने यह भी खुलासा किया कि उनके माता-पिता कैटरीना कैफ के साथ उनके रिश्ते के बारे में जानने वाले पहले लोग थे। एक्टर ने कहा, "सबसे पहले जिन लोगों को पता चला कि मैं कैटरीना कैफ को डेट कर रहा हूं, वे मेरी मां और पिता थे। ऐसे तो दिन नहीं आए के वीरल भयानी (पैपराजी) से पता लगे। नहीं.. मैंने उन्हें बताया।"

इन फिल्मों में दिखेंगे विक्की- कैटरीना

बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो कैटरीना कैफ की आने वाले प्रोजेक्ट में टाइगर 3, मेरी क्रिसमस और जी ले ज़रा शामिल है। वहीं, विक्की कौशल इस साल द ग्रेट इंडियन फैमिली, सैम बहादुर और डंकी में नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: vicky kaushal katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X