जन्मदिन पर बोले विक्की कौशल, जानता था कि राजी एक सफल फिल्म साबित होगी
हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म राजी ने शानदान शुरुआत के साथ दर्शको के दिलों पर राज किया है। बता दें कि फिल्म में नजर आए अभिनेता विक्की कौशल ने काफी शानदार अभिनय किया है और आज वो अपना जन्मदिन सेलेब्रेट कर रहे हैं। बता दें कि विक्की कौशल एक बेहतरीन अभिनेता है और उन्होने राजी के लिए कहा है कि उनके पहले से ही पता था कि फिल्म काफी अच्छा काम करेगी और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आएगी।
उनका कहना है कि वो जानते थे फिल्म दर्शको को तो पसंद आएगी ही और साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर लेगी। बता दें कि फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही लोगों को फिल्म का कॉंसेप्ट काफी ज्यादा पसंद आया था और फिल्म को पाकिस्तान से जोड़ने के बाद फिल्म का क्लास ही अलग हो जाता है।

राजी ने अपने पहले दिन ही 7.53 करोड़ की कमाई करके सबको चौंका दिया था और कई फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था।
विक्की कहते है कि वो उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जो हमारी फिल्म को इतना प्यार दे रहे है और हमारा आत्मविश्वास बढा रहे है। उन्होने ये भी कहा कि वो जानते थे कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चलेगी पर इतना अच्छा काम कर जाएगी ये बिल्कुल भी नहीं सोचा था।
विक्की बताते है कि जब उनको ये फिल्म ऑफर हुई थी तब उन्होने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी और तुरंत फिल्म लिए हां कर दी और वो इस फिल्म को करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड भी हो गए थे।
फिल्म रिलीज हुई और फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा किया तो इस बात की काफी ज्यादा खुशी है और वो इसका सफलता को काफी ज्यादा एंज्वाय कर रहे है।
विक्की कहते है कि फिल्म की रिलीज के बाद जब इसके रिव्युव देखे और लोगो के द्वारा अच्छे अच्छे कमेंट देखे तो मन खुश हो गया और उनको काफी ज्यादा अच्छा लगा।
इसके अलावा आलिया भट्ट और फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार के साथ काम करने पर विक्की कहते है कि वो खुशकिस्मत है कि उनको इतने बडे लोगों के साथ काम करने का मौका मिला जो कि काफी ज्यादा अच्छा अनुभव था। विक्की एक बेहतर अभिनता है और आज अपना जन्मदिन मना रहे है।


Click it and Unblock the Notifications












