फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका में विकी कौशल, नया लुक रिलीज
पिछले साल, जब फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका में विक्की कौशल का पहला लुक सामने आया था, हम सभी स्तब्ध रह गए थे। और अब किंवदंती की पुण्यतिथि के अवसर पर, बायोपिक के निर्माताओं ने विक्की कौशल का एक अन्य लुक रिलीज़ कर दिया है, जो उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए स्क्रीन पर सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।
विक्की के नए लुक ने हमें फिर से आश्चर्यचकित कर दिया है। आरएसवीपी मूवीज़ ने अपने सोशल मीडिया पर फील्ड मार्शल को श्रद्धांजलि देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। वे लिखते है, भारत के फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ का याद कर रहे हैं... ये बहुत खास जर्नी होने वाली हैं।

निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने फील्ड मार्शल को याद करते हुए नया लुक पोस्ट किया। निर्देशक मेघना गुलज़ार ने भी उन्हें याद कियाअभिनेता विक्की कौशल ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए साझा किया।अभिनेता विक्की कौशल जल्द मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित बायोपिक में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला द्वारा किया जाएगा।
कौन थे फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ
भारतीय सेना में फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ वह ऑफिसर थे जिनके नेतृत्व में भारत और पाकिस्तान का युद्ध लड़ा। भारत ने 1971 में इस युद्ध को जीता भी। मार्शल सैम को उनकी दिलेरी के लिए जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications