..................... Vicky Kaushal finds a new home to live with Katrina Kaif after wedding pays whopping crores of rent | विकी कौशल कैटरीना कैफ शादी के बाद नए घर में होंगे शिफ्ट - Hindi Filmibeat

विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद होंगे विरूष्का के पड़ोसी, नए घर का किराया करोड़ों में

विकी कौशल और कैटरीना कैफ, दिसंबर में शादी कर रहे हैं इस बात की पुष्टि, उन दोनों ने छोड़कर लगभग हर किसी ने कर दी है। अब खबर है कि शादी के बाद विकी कौशल और कैटरीना कैफ, एक साथ नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। विकी और कैटरीना काफी समय से नए घर की तलाश में थे और उनके एजेंट ने इंडिया टुडे को ये कंफर्म किया है कि विकी और कैटरीना को उनके सपनों का घर मिल चुका है।

ये घर, जुहू में उसी बिल्डिंग में है जहां विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का अपार्टमेंट पहले से है। यानि कि शादी के बाद शाहरूख खान की दोनों ज़ीरो को स्टार्स पड़ोसी होंगी। अनुष्का और कैटरीना की दोस्ती वैसे भी काफी गहरी है।

vicky-kaushal-new-home-to-live-with-katrina-kaif-after-wedding-pays-whopping-crores-of-rent

अब आते हैं घर की बात पर। इस रिपोर्ट की मानें तो विकी कौशल ने ये घर 60 महीनों के लिए किराए पर लिया है। यानि कि विकी और कैटरीना अगले 5 सालों तक इस घर में रहने वाले हैं। यहां तीन साल का किराया होगा 8 लाख रूपये प्रति महीना, इसके बाद अगले एक साल का किराया 8.4 लाख और आखिरी साल का किराया 8.8 लाख।

यानि कि कुल मिलाकर, विकी कौशल और कैटरीना कैफ इस घर के लिए लगभग 5 करोड़ रूपया किराया देंगे। वहीं इस घर के लिए विकी कौशल पहले ही 1.75 करोड़ का सिक्योरिटी अमाउंट दे चुके हैं। अब देखना है कि विकी और कैटरीना इस घर में कब शिफ्ट होते हैं।

दिवाली पर हुआ है रोका

दिवाली पर हुआ है रोका

खबरों की मानें तो दिवाली पर विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाकर रिश्ते को पक्का कर लिया है। ये सगाई समारोह हुआ कैटरीना कैफ के खास दोस्त एक था टाईगर डायरेक्टर कबीर खान और उनकी एक्ट्रेस मिनी माथुर के घर। कबीर खान, कैटरीना कैफ के राखी भाई हैं।

अगस्त में भी उड़ी थी अफवाहें

अगस्त में भी उड़ी थी अफवाहें

हालांकि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की अफवाहें अगस्त में भी उड़ी थीं लेकिन तब कैटरीना कैफ की टीम ने इन अफवाहों का खंडन किया था। विकी कौशल और कैटरीना कैफ को डेट करते ज़्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन कम समय में दोनों एक दूसरे के काफी करीब आए और लॉकडाउन ने उनके रिश्ते को और मज़बूत कर दिया।

शादी की खबरों का किया खंडन

शादी की खबरों का किया खंडन

कैटरीना कैफ ने शादी की खबरों का भी खंडन किया था और कहा था कि उनके बारे में ऐसी खबरें पिछले 15 साल से उड़ रही हैं और वो सच में जानना चाहती हैं कि उनके बारे में ऐसी खबरें क्यों उड़ती रहती हैं। हालांकि, इस बीच कैटरीना की बहन और मां को एक पारंपरिक परिधान वाले स्टोर से शॉपिंग करते देखा गया।

जोधपुर में होंगी दो शादियां

जोधपुर में होंगी दो शादियां

रिपोर्ट्स की मानें तो विकी कौशल और कैटरीना कैफ पहले जोधपुर में एक बिग फैट पंजाबी वेडिंग करने वाले हैं जो पूरे धूम धड़ाके के साथ होगी। इसके बाद दोनों चर्च में भी शादी करेंगे। इस शादी का न्योता अभी तक बॉलीवुड में किसी को नहीं दिया गया है क्योंकि विकी - कैटरीना नहीं चाहते कि कहीं से भी ये खबरें बाहर आए।

दोस्तों को दिया है हिंट

दोस्तों को दिया है हिंट

हालांकि विकी और कैटरीना ने अपने दोस्तों को हिंट दिया है कि दिसंबर की शुरूआत के दिन खाली रखें। माना जा रहा है कि शादी के बाद दोनों एक लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं और इस छुट्टी से लौटने के बाद ही दोनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग करेंगे।

यूं किया था प्रपोज़

यूं किया था प्रपोज़

विकी कौशल ने कैटरीना कैफ को बड़े ही फिल्मी अंदाज़ में प्रपोज़ किया था। विकी ने कैटरीना के फेवरिट कुकीज़ बनवाए और डिब्बा लेकर कैटरीना के घर पहुंच गए। जब कैटरीना ने डिब्बा खोला तो उसमें अंदर Will You Marry Me का कार्ड रखा था। कैटरीना ने बिना देर लगाए विकी को हां कह दी। अब 7 - 9 दिसंबर के बीच दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X