धूम 3 के डायरेक्टर और YRF के साथ कॉमेडी फ़िल्म में आएंगे विक्की कौशल नजर ?
एक्टर विक्की कौशल की नई फिल्म को लेकर डिटेल सामने आ रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म यशराज फिल्म्स बैनर तले बनने जा रही है। धूम 3 और टशन फिल्म के निर्देशक रहे विजय कृष्णा अचार्या की अपकमिंग फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में होंगे। खास बात ये होगी कि ये फिल्म कॉमेडी फिल्म होगी। विक्की कौशल की इस फिल्म के लिए फैंस अभी से एक्साइटिड हैं। इससे पहले उरी में विकी की जबरदस्त परफॉर्मेंस दर्शकों ने देखी है।

बताया जा रहा है कि यशराज फिल्म्स के साथ विक्की कौशल की ये पहली फिल्म होगी। ये भी उम्मीद है कि ये फिल्म YRF50 प्रोजेक्ट का हिस्सा हो। फिलहाल इस कॉमेडी बेस्ड फिल्म का नाम और कहानी क्या होगी, इससे जुड़ी डिटेल्स मेकर्स ने शेयर नहीं की है। साथ ही फिल्ममेकर्स व अभिनेता की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी भी सामने नहीं आई है। धूम 3 के निर्देशक विजय की बात करें तो वह इससे पहले अमिताभ बच्चन और आमिर खान संग ठग्स ऑफ हिंदोस्तान फिल्म में काम कर चुके हैं।
वहीं विक्की कौशल आखिरी बार करण जौहर के प्रोडक्शन तहत बनी फिल्म भूत में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में विक्की की अपकमिंग फिल्म पर फैंस की नजर रहेगी।
विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह उधम सिंह में नजर आएंगे। फिल्म को मेघना गुलजार बना रही हैं। इसके अलावा करण जौहर के मोस्ट अवेटिड प्रोजेक्ट तख्त में भी विक्की नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications